आईफोन यूजर्स के लिए सरकार की नई चेतावनी, तुरंत कर लें ये काम, वरना हैक हो जाएगा फोन
एप्पल और सरकार ने आईफोन यूजर्स के लिए नई चेतावनी जारी की है। आईफोन यूजर्स को अपने डिवाइस को तुरंत अपडेट करने की सलाह दी है, ताकी बड़े साइबर अटैक से बचा जा सके।
सरकार और एप्पल ने आईफोन यूजर्स के लिए नई चेतावनी जारी की है। यह नई चेतावनी आईफोन के ऑपरेटिंग सिस्टम में पाई गई खामी की वजह से जारी हुई है। आम तौर पर एप्पल आईफोन को एंड्रॉइड फोन के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित माना जाता है, लेकिन iOS में मिली एक खामी की वजह से आपका आईफोन हैक हो सकता है। सरकार की इस चेतावनी पर एप्पल ने भी करोड़ों आईफोन यूजर्स को आगाह किया है।
बड़े साइबर अटैक का खतरा
एप्पल ने आईफोन यूजर्स को जारी अपनी चेतावनी में कहा है कि वो अपने डिवाइस को लेटेस्ट iOS 26 वर्जन में अपडेट कर लें नहीं तो उनके डिवाइस पर हैकर्स अटैक कर सकते हैं। एप्पल के आधिकारिक सिक्योरिटी एडवाइजरी के मुताबिक, iOS में वेबकिट नाम के सिस्टम कंपोनेंट में जीरो-डे गड़बड़ियों का पता चला है, जिसकी वजह से यूजर के डिवाइस का एक्सेस हैकर्स प्राप्त कर सकते हैं।
यह वेबकिट वो टूल है, जो एप्पल के सफारी वेबब्राउजर और आईफोन पर काम करने वाले सभी ब्राउजर और वेब बेस्ड ऐप्स को ऑपरेट करता है। अगर, इसमें पाई गई खामी की भनक हैकर्स को लग गई और वो उसे एक्सप्लॉइट कर सकते हैं। हैकर्स यूजर को आईफोन में कोड रन करके उसके डेटा को एक्सेस कर सकता है। पहले भी इनके जरिए हैकर्स ने टार्गेटेड अटैक्स किए हैं। इन कमियों को दूर करने के लिए एप्पल ने हाल ही में एक नया सिक्योरिटी अपडेट रिलीज किया है। इस अपडेट में हाई-सीवरिटी की दिक्कतों को दूर कर लिया गया है। ऐसे में अगर, आप भी iOS का पुराना वर्जन यूज कर रहे हैं तो नए अपडेट के साथ ये दिक्कत दूर हो जाएगी।
सरकार की चेतावनी
एप्पल की एडवाइजरी पर भारत सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने भी आईफोन, आईपैड आदि के लिए हाई रिस्क चेतावनी जारी की है। CERT-In ने iOS और iPadOS में पाई गई मल्टीपल कमजोरियों को उजागर किया है और डिवाइस को तुरंत अपडेट करने की सलाह दी है। अगर, आपके आईफोन में ऑटो अपडेट इनेबल नहीं है तो आप अपने डिवाइस की सेटिंग्स में जाकर नए अपडेट को सर्च कर सकते हैं और नए अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Grok पर बड़ी कार्रवाई, इन देशों में बैन हुआ एलन मस्क का एआई प्लेटफॉर्म
