1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. HMD ने 5000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन किया लॉन्च, मिलेगा AI कैमरा

HMD ने 5000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन किया लॉन्च, मिलेगा AI कैमरा

HMD Arc 2 लॉन्च हो गया है। एचएमडी का यह सस्ता फोन 5000mAh बैटरी और AI फीचर वाले कैमरे के साथ आता है। फोन की सेल 20 जुलाई को शुरू होगी।

HMD Arc 2- India TV Hindi
Image Source : HMD एचएमडी एआरसी 2

HMD ने अपना एक और सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। एचएमडी का यह सस्ता फोन 2024 में लॉन्च हुए HMD Arc का अपग्रेड मॉडल है। इसे Arc 2 के नाम से पेश किया गया है। फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। फोन को खास तौर पर बजट फ्रेंडली यूजर्स के लिए पेश किया गया है। नोकिया के फोन बनाने वाली कंपनी का यह बजट फोन फिलहाल थाईलैंड में लॉन्च किया गया है।

HMD Arc 2 की कीमत

इस फोन को दो कलर ऑप्शन- डार्क ब्लू और गोल्डन बिगी कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। एचएमडी के इस फोन की सेल 20 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसे 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज में पेश किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत THB 2290 यानी 6541 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट THB 2990 यानी लगभग 8540 रुपये में आता है। यह फोन भारत में लॉन्च होगा या नहीं कंपनी ने फिलहाल कंफर्म नहीं किया है।

HMD Arc 2 के फीचर्स

एचएमएडी का यह फोन 6.52 इंच के IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले HD+ रेजलूशन को सपोर्ट करता है। फोन में 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें Android 14 Go ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जो खास तौर पर बजट फ्रेंडली फोन में यूज किया जाता है।

HMD Arc 2 फीचर्स
डिस्प्ले 6.52 इंच, HD+
प्रोसेसर Unisoc SC9863A
स्टोरेज 4GB, 64GB
बैटरी 5000mAh, 10W
कैमरा 13MP, 5MP
OS Android 14 Go

इस फोन में कंपनी ने Unisoc SC9863A चिपसेट दिया है। फोन के साथ 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 12nm प्रोसेसिंग वाला चिपसेट मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।

HMD Arc 2 में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में कंपनी ने 5000mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ 10W चार्जिंग दी गई है। फोन में USB Type C चार्जिंग और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, ब्लूटूथ, वाईफाई जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Google ने यूजर्स को दिया झटका, 15GB फ्री स्टोरेज का बदला नियम