1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. HMD Asha 505 में मिलेगा Nokia Lumia जैसा डिजाइन, लॉन्च से पहले रिवील हुए फीचर्स

HMD Asha 505 में मिलेगा Nokia Lumia जैसा डिजाइन, लॉन्च से पहले रिवील हुए फीचर्स

HMD Asha 505 के फीचर्स और डिजाइन सामने आ गया है। एचएमडी का यह बजट फ्रेंडली फोन जल्द ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे सकता है।

HMD Asha 505- India TV Hindi
Image Source : HMD MEME/X एचएमडी आशा 505 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HMD Global नोकिया ब्रांड के तहत आने वाले आइकॉनिक Asha फोन को फिर से लॉन्च करने वाला है। एचएमडी का यह फोन HMD Asha 505 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन से जुड़ी नई लीक सामने आई है, जिसमें फोन के कुछ फीचर्स के साथ-साथ इसका डिजाइन भी रिवील हुआ है। इस फोन का लुक Nokia Lumia से इंस्पायर्ड होगा।

HMD Asha 505 के बारे में नई जानकारी टिप्स्टर ने सोशल मीडिया हैंडल X पर शेयर की है। इस फोन को Cyan, Blue और Pink कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इस फोन को बेहद कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। लीक हुए पोस्टर में फोन के बैक में सर्कुलर रिंग वाला कैमरा देखा जा सकता है, जो सेंटर में प्लेस होगा।

मिलेंगे ये फीचर्स

लीक के मुताबिक, HMD Asha 505 में 5 इंच का HD डिस्प्ले मिल सकता है। फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए ड्रेगनटेल ग्लास दिया जाएगा। यह फोन ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। यह फोन Android 14 Go ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 3000mAh की बैटरी और USB Type C चार्जिंग मिल सकता है। साथ ही, यह फोन 3.5mm जैक, GPS, डुअल सिम, WiFi जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है।

HMD Global के इस फोन को हाल ही में सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। यह अपकमिंग फोन HMD TA-1779 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। पहले इसे HMD Asha 305 के नाम से लॉन्च किए जाने की खबर आई थी। HMD का यह अपकमिंग फोन 4G, LTE कनेक्टिविटी के साथ आएगा। साथ ही, इसके हार्डवेयर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इस स्मार्टफोन को बजट फ्रेंडली यूजर्स के लिए पेश किया जा सकता है।

2012 में हुआ था लॉन्च

Nokia Asha को करीब 14 साल पहले लॉन्च किया गया था। 2012 में लॉन्च हुआ यह फोन फुल टच स्क्रीन के साथ आने वाला कंपनी का सबसे सस्ता फोन था। नोकिया की N और E सीरीज के टच स्क्रीन वाले फोन फ्लैगशिप प्राइस रेंज में आते थे। इसमें 3 इंच का कैपेसिटिव LCD डिस्प्ले मिलता था। फोन में 2G कनेक्टिविटी और EDGE इंटरनेट सपोर्ट दिया गया था।

यह भी पढ़ें - Redmi Note 17 सीरीज की धांसू एंट्री, लॉन्च हुआ 9000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन