HMD ने अपना सस्ता AI फोन लॉन्च किया है। इस फोन का लुक और डिजाइन Nokia Lumia की तरह है। एचएमडी का यह कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो बेसिक फीचर्स के साथ एआई का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इस फोन में ByteDance का इन-बिल्ट AI असिस्टेंट मिलता है। एचएमडी का यह स्मार्टफोन फिलहाल चीनी मार्केट में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
HMD Touch AI के फीचर्स
HMD ने कुछ दिन पहले ही ग्लोबल मार्केट में 5000mAh बैटरी वाला फोन Arc 2 पेश किया है। एचएमडी का चीनी बाजार में लॉन्च हुआ यह फोन एक ही Cyan कलर ऑप्शन में पेश किया है। हालांकि, इसके बैक पैनल को Yellow, Blue और White कवर से रिप्लेस कर सकते हैं यानी यह फोन रिमूवेबल बैक पैनल के साथ आता है। नोकिया का यह फोन पिछले साल भारत में लॉन्च हुए HMD Touch 4G है, जिसे चीनी मार्केट में AI फीचर्स के साथ पेश किया गया है।
HMD Touch AI में कंपनी ने 3.2 इंच का टचस्क्रीन वाला डिस्प्ले पैनल दिया है। कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले इस फोन में 1,950mAh की बैटरी दी गई है, जिसे चार्ज करने के लिए USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है। यह फोन डुअल 4G सिम कार्ड, WiFi, Hotspot जैसे फीचर्स से लैस है।
मिलेंगे AI फीचर्स
इस फोन में ByteDance का खास Doubao AI फीचर मिलता है। यह चीनी और अंग्रेजी भाषाओं में अनुवाद, टेक्स्ट से इमेज जेनरेशन, फोटो में ऑब्जेक्ट की पहचान करने जैसे फीचर्स से लैस है। इस फोन में एक फिजिकल कस्टम बटन दिया गया है। इस बटन को इमजरेंसी SOS के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
इस फोन में पैरेंटल कंट्रोल, डिस्ट्रेक्शन फ्री इंटरफेस और Alipay जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। फोन के बैक में 2MP का कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसमें 2MP का कैमरा मिलता है। इस फोन को खास तौर पर डिजिटल डिटॉक्स डिवाइस के तौर पर पेश किया गया है।
कितनी है कीमत?
HMD Touch AI को चीनी मार्केट में CNY 469 यानी लगभग 6,500 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। फिलहाल फोन को चीनी मार्केट में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है।
यह भी पढ़ें - Vodafone Idea ने सस्ते में लॉन्च किया नया प्लान, 20 OTT ऐप्स समेत मिलेंगे कई बेनिफिट्स