1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. चीनी कंपनी ने लॉन्च किया 8300mAh बैटरी वाला वाटरप्रूफ फोन

चीनी कंपनी ने लॉन्च किया 8300mAh बैटरी वाला वाटरप्रूफ फोन

Honor ने 8300mAh बैटरी वाला सस्ता फोन लॉन्च किया है। यह फोन 50MP कैमरे समेत कई तगड़े फीचर्स से लैस है। इस फोन को कंपनी ने फिलहाल घरेलू मार्केट में पेश किया है।

Honor Play 11- India TV Hindi
Image Source : HONOR ऑनर प्ले 11

Honor ने एक और फोन घरेलू मार्केट में लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह फोन 8,300mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इससे पहले कंपनी इस सीरीज में Honor Play 11C, Honor Play 11T, Honor Play 11 Plus और Honor Play 11 Pro लॉन्च कर चुकी है। अब कंपनी ने इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को पेश किया है। यह बजट फ्रेंडली फोन IP69K रेटेड है यानी पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा।

Honor Play 11 की कीमत

इस स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 1399 (लगभग 20,000 रुपये) है। वहीं, अन्य वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 1599 (लगभग 22,800 रुपये) और CNY 1899 (लगभग 27,000 रुपये) है। इसे चार कलर ऑप्शन- Desert Gold, Mist Purple, Meteor Silver और Phantom Black में खरीदा जा सकता है।

  • 6GB RAM + 128GB - CNY 1399 (लगभग 20,000 रुपये)
  • 8GB RAM + 128GB - CNY 1599 (लगभग 22,800 रुपये)
  • 8GB RAM + 256GB - CNY 1899 (लगभग 27,000 रुपये)

Honor Play 11 के फीचर्स

चीनी कंपनी के इस स्मार्टफोन में 6.88 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजलूशन 1592 x 720 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1020 निट्स तक की है। इस फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर काम करता है। फोन में कंपनी ने AI फीचर्स दिए हैं। 

Honor Play 11 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.88 इंच, 120Hz, FHD+
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 8300mAh, 45W
कैमरा 50MP, 5MP
OS Android 16, MagicOS 10.0

फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 8,300mAh की दमदार बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में WiFi 5, Bluetooth 4.2, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Honor Play 20A

कंपनी ने पिछले महीने ही Honor Play 20A को भी घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। इस फोन में 6.9 इंच का LCD IPS डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसमें पतले बेजल्स दिए गए हैं। वहीं, फोन के बैक में एक सेकेंडरी कवर डिस्प्ले मिलता है, जिसका इस्तेमाल नोटिफिकेशन और सेल्फी के प्रिव्यू के लिए किया जाता है। यह 4G स्मार्टफोन MediaTek G81 चिपसेट पर काम करता है। यह फोन 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसे 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन में 6000mAh की तगड़ी बैटरी मिलती है। इसके साथ USB Type C चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के बैक में 13MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके साथ सेल्फी कैमरा मिलेगा, जिसे देखकर यूजर्स मेन कैमरे से ही सेल्फी भी क्लिक कर सकते हैं। फ्रंट में वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन में सेल्फी कैमरा फिट किया गया है।

यह भी पढ़ें - Oppo Find X10 सीरीज की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, मिलेंगे 200MP के तीन कैमरे, 8000mAh बैटरी