1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Honor Robot Phone हुआ लॉन्च, चीनी कंपनी के इस स्मार्टफोन में मिलते हैं तगड़े फीचर्स

Honor Robot Phone हुआ लॉन्च, चीनी कंपनी के इस स्मार्टफोन में मिलते हैं तगड़े फीचर्स

Honor ने दुनिया का पहला रोबोटिक कैमरे वाला फोन लॉन्च कर दिया है। इसमें गिंबल स्टेब्लाइजेशन वाला इन-बिल्ट कैमरा मिलेगा, जिसका इस्तेमाल मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए कर सकते हैं।

ऑनर रोबोट फोन- India TV Hindi
Image Source : HONOR ऑनर रोबोट फोन

Highlights

  • ऑनर ने दुनिया का पहला रोबोटिक कैमरा वाला फोन लॉन्च किया है।
  • इस फोन को चीनी कंपनी ने सबसे पहले मार्च में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में शोकेस किया था।
  • Robot Phone में 200MP का कैमरा दिया गया है, जिसके साथ रोबोटिक गिंबल स्टेब्लाइजेशन दिया गया है।

Honor ने फाइनली अपने Robot Phone को लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी ने इस यूनीक डिजाइन वाले फोन को मार्च में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान शोकेस किया था। इस फोन में कंपनी ने 200MP का कैमरा दिया है। साथ ही, फोन में बड़ी बैटरी समेत अन्य तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

Honor Robot Phone की कीमत

ऑनर का यह रोबोट फोन चीनी बाजार में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 9999 (लगभग 1,41,000 रुपये) है। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में पेश किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत CNY 12,999 (लगभग 1,83,000 रुपये) है। इस फोन को मून शैडो ग्रे और स्टार ट्रेल सिल्वर कलर में खरीदा जा सकता है।

  • 12GB RAM + 512GB - CNY 9999 (लगभग 1,41,000 रुपये)
  • 16GB RAM + 1TB - CNY 12,999 (लगभग 1,83,000 रुपये)

Honor Robot Phone के फीचर्स

ऑनर का यह रोबोट फोन 6.31 इंच के OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं, इसकी पीक ब्राइटनेस 6800 निट्स तक की है। इस फोन का डिस्प्ले HDR फीचर को सपोर्ट करता है। यह Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है। इसके साथ 16GB रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर काम करता है।

Image Source : honorऑनर रोबोट फोन

इस रोबोट फोन की खास बात इसमें लगा कैमरा है। इसके टॉप में रोबोटिक गिंबल कैमरा माउंट लगा है, जो थ्री-एक्सिस मैकेनिकल गिंबल सिस्टम से लैस है। यह कैमरा घूम कर सेल्फी वीडियो भी कैप्चर करने में सक्षम है। इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें मेन 200MP का CMOS सेंसर दिया गया है, जिसके साथ गिंबल स्टेब्लाइजेशन फीचर मिलता है। इस कैमरे का इस्तेमाल मोशन में वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए किया जा सकता है।

Honor Robot Phone फीचर्स
डिस्प्ले 6.31 इंच, OLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
स्टोरेज 16GB + 1TB
बैटरी 7060mAh, 120W, 50W
कैमरा 200MP + 200MP + 50MP, 50MP
OS Android 16, MagicOS 10

इसके अलावा 200MP का पेरीस्कोप कैमरा भी मिलेगा, जो 200x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा मिलेगा। इसके सभी कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। इसके टॉप में रोबोटिक गिंबल कैमरा माउंट लगा है।

यह फोन AI फीचर्स से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Bluetooth 6, WiFi 7, NFC, USB Type C जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, यह फोन 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। इस फोन में 7060mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर मिलता है।

यह भी पढ़ें - बड़े काम का है Google का यह छोटा डिवाइस, आपका सामान कहीं नहीं होगा गुम