A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. चीनी कंपनी लॉन्च करेगी 11,000mAh बैटरी वाला फोन, सामने आए फीचर्स

चीनी कंपनी लॉन्च करेगी 11,000mAh बैटरी वाला फोन, सामने आए फीचर्स

Honor जल्द ही 11,000mAh बैटरी वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। चीनी कंपनी के इस फोन के फीचर्स भी सामने आ गए हैं।

Honor, 11000mAh battery Smartphone- India TV Hindi
Image Source : HONOR ऑनर का नया स्मार्टफोन

Realme, OnePlus, Xiaomi समेत कई चीनी कंपनियां लगातार बड़ी बैटरी वाले फोन मार्केट में लॉन्च कर रहे हैं। चीनी कंपनी Honor भी जल्द एक और बड़ी बैटरी वाला फोन उतारने की तैयारी में है। इस फोन की खास बात ये होगी कि इसमें 11,000mAh की बैटरी मिल सकती है। कंपनी पहले भी 10,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च कर चुकी है। ऐसे में ऑनर का यह अपकमिंग फोन अब तक का सबसे बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होने वाला एंड्रॉइड स्मार्टफोन हो सकता है।

11,000mAh बैटरी वाला फोन

चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने अपने आधिकारिक weibo हैंडल से ऑनर के अपकमिंग फोन में 11,000mAh की बैटरी दिए जाने का दावा किया है। टिप्स्टर के मुताबिक, ऑनर का यह फोन 90W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट कर सकता है। Honor X80 Pro Max के नाम से इस फोन को मार्केट में पेश किया जा सकता है।

इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन के डिस्प्ले के चारों ओर बेहद स्लिम बेजल दिए जा सकते हैं। वहीं, इसके डिस्प्ले का रेजलूशन 2788 x 1280 पिक्सल हो सकता है। Honor का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

वाटरप्रूफ फीचर से होगा लैस

Honor के अपकमिंग फोन के बारे में अन्य जो जानकारी सामने आई है, इसके मुताबिक यह फोन पूरी तरह से वाटरप्रूफ फीचर से लैस होगा। इसके अलावा इसमें फ्लैगशिप ग्रेड बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर दिया जा सकता है। टिप्स्टर का दावा बै कि कंपनी लंबे समय से अपने 11,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग कर रही थी।

Honor इससे पहले Win Turbo मॉडल को 10,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च कर चुका है। इसके अलावा Honor Power में भी कंपनी ने 8,000mAh की बैटरी यूज की है। Honor X80 सीरीज के बेस यानी स्टैंडर्ड मॉडल में कंपनी 10,000mAh की बैटरी दे सकती है। यह फोन भी Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस फोन को 10 जून से 20 जून के बीच चीनी मार्केट में पेश किया जा सकता है। वहीं, Honor X80 Pro Max की लॉन्च के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें - 1.5 टन का AC चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की होगी जरूरत? फ्री में चलेगा पूरे घर का लोड