1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. India AI Impact Summit के Odisha Pavilion में दिखा संस्कृति और टेक्नोलॉजी का संगम

India AI Impact Summit के Odisha Pavilion में दिखा संस्कृति और टेक्नोलॉजी का संगम

India AI Impact Summit में ओडिशा का पैवेलियन मुख्य केंद्र में रहा है। ओडिशा सरकार ने एआई के क्षेत्र में बड़ा निवेश किया है। इस पैवेलियन में कला और संस्कृति के साथ-साथ टेक्नोलॉजी का संगम दिखाई देगा।

AI Summit Odisha pavilion- India TV Hindi
Image Source : FILE एआई समिट ओडिशा पैवेलियन

India AI Impact Summit में दुनियाभर के ग्लोबल लीडर्स भारत में शिरकत लेने पहुंच चुके हैं। इस इवेंट में भारत के कई स्टार्ट अप्स ने अपने स्टॉल लगाए हैं। ओडिशा सरकार के आईटी डिपार्टमेंट ने भी इस इवेंट में अपना पैवेलियन लगाया है। ओडिशा के पैवेलियन में कोणार्क व्हील लगाया गया है, जिसे संस्कृति और टेक्नोलॉजी के संगम के तौर पर प्रदर्शित किया गया है। इस पैवेलियन में 10 से ज्यादा इनोवेशन स्टार्ट अप्स और इकोसिस्टम एनटिटीज ने अपने प्रोडक्ट प्रदर्शित किए हैं।

दिखा संस्कृति और टेक्नोलॉजी का संगम

ओडिशा का पैवेलियन भारत मंडपम के हॉल नंबर 5 के पहले फ्लोर पर लगाया गया है। ओडिसा भारत के उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हैं, जहां डेडिकेटेड एआई पॉलिसी पर काम किया गया है। एआई इम्पैक्ट समिट में ओडिशा सरकार ने अपने एआई विजन को प्रदर्शित किया है। ओडिशा पैवेलियन का थीम From AI to Impact रखा गया है, जिसमें दर्शाया गया है कि कैसे ओडिशा राज्य एआई सेक्टर के रीयल वर्ल्ड को डिप्लॉय कर रहा है।

Image Source : FILEएआई समिट ओडिशा पैवेलियन

इस पैवेलियन के जरिए प्रदर्शित किया गया है कि ओडिशा राज्य में गवर्नेंस, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, एजुकेशन, डिजास्टर मैनेजमेंट और अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर में एआई मॉडल को इंप्लिमेंट किया गया है। इस समिट का मुख्य फोकस ओडिशा सरकार का सर्वम एआई के साथ स्ट्रेटेजिक साझेदारी रहा है। इसमें सरकार द्वारा एआई क्षमताओं को बड़े स्केल में इस्तेमाल किए जाने पर फोकस किया गया है। ओडियो भाषा में एआई एप्लीकेशन को बिल्ड किया जा रहा है, ताकि इसकी पहुंच आम लोगों तक हो सके।

10 से ज्यादा इनोवेशन स्टार्ट अप को मिली जगह

ओडिशा के पैवेलियन में 10 से ज्यादा इनोवेशन स्टार्ट अप और इकोसिस्टम एन्टिटीज को जगह दी गई है। इसमें अप्लाइड एआई स्टार्ट-अप, रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन, टेक्नोलॉजी पार्टनर और गवर्मेंट लिंक्ड-एआई इनिशिएटिव पर फोकस किया गया है, जो दर्शाता है कि ओडिशा सरकार एआई को लेकर कितनी सजग है। एआई टेक्नोलॉजी और रिसोर्स का एक्सेस आम लोगों तक पहुंच सके इसके लिए ओडिशा में 17 टेक पार्क लगाए गए हैं। ओडिसा में चार सेमीकॉन यूनिट्स लगाए जाएंगे, जिसके लिए 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया गया है। इसमें दो यूनीट्स SiCSem और 3D Glass ISM द्वारा अप्रूव हैं।

ओडिशा के 17 आईटी पार्क्स में से 6 ऑपरेशनल STPI हैं। 2 STPI जल्द ऑपरेटिव हो जाएंगे। इसके अलावा 9 टेक हब्स बनाए जा रहे हैं। NIIT राउरकेला, PMEC बेरहमपुर में 3 मेड इन इंडिया चिप स्टार्टअप लगाए गए हैं। ओडिशा के पैवेलियन में राज्य के एआई इनोवेशन झांकी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें - AI मॉडल्स की ट्रेनिंग पर अश्विनी वैष्णव ने उठाए सवाल, कहा- 'Deepfake तोड़ रहा लोगों का भरोसा'