1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 27 अक्टूबर को लॉन्च होगा Infinix का गेमिंग स्मार्टफोन, Flipkart पर कंफर्म हुई डेट

27 अक्टूबर को लॉन्च होगा Infinix का गेमिंग स्मार्टफोन, Flipkart पर कंफर्म हुई डेट

Infinix GT 50 Pro की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। इन्फिनिक्स का यह गेमिंग फोन 27 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। फोन में दमदार बैटरी के साथ तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

Infinix GT 50 Pro- India TV Hindi
Image Source : INFINIX/FLIPKART इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो

भारतीय बाजार में एक और बजट फ्रेंडली गेमिंग स्मार्टफोन की एंट्री होने वाली है। हांगकांग बेस्ड कंपनी Infinix का यह गेमिंग स्मार्टफोन 27 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट घोषित कर दी है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इन्फिनिक्स के इस स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया है और लॉन्च डेट कंफर्म किया गया है। कंपनी ने हाल ही में Smart सीरीज का फोन भारत में लॉन्च किया है।

Infinix का यह फोन GT 50 Pro के नाम से पेश किया जाएगा। यह फोन फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। फोन के पोस्टर के मुताबिक, इस बार कंपनी फोन के डिजाइन में अपग्रेड करने वाली है। इसका डिजाइन Cyber Macha Supercar से इंस्पायर्ड है। इस फोन के बैक में बिल्ट-इन LED लाइट्स लगे हैं। फोन को दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और रेड में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर इसके कुछ फीचर्स भी कंफर्म किए हैं। 

क्या होंगे फीचर्स?

Infinix के इस फोन में कंपनी HydroFlow लिक्विड कूलिंग सिस्टम इस्तेमाल करने वाली है। इसमें माइक्रो-पंप लिक्विड कूलिंग नेटवर्क मिलेगा। खास तौर पर गेमिंग के दौरान यह हीट को एब्जॉर्ब करने का काम करेगा। फोन के बैक में RGB लाइट्स लगे होंगे जो फोन को एक अलग लुक देगा। कंपनी का दावा है कि इसमें 14 लाइटिंग इफेक्ट्स दिए जाएंगे। साथ ही, इसमें 8 कस्टमाइजेबल कलर ऑप्शन दिए जाएंगे। फोन के बैक पैनल में एक एयरोडायनैमिक डिजाइन मिलेगा। फोन को लाइटवेट यानी हल्का बनाने के लिए 2D कंपोजिट पैनल का यूज किया गया है।

इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का AMOLED LTPS डिस्प्ले मिल सकता है। फोन का डिस्प्ले 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट कर सकता है। वहीं, इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक की होगी। यह MediaTek Dimensity 8500 अल्टीमेट चिपसेट पर काम कर सकता है। इसके अलावा फोन में 6,500mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है। साथ ही, यह फोन 65W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है।

Infinix GT 50 Pro के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इस फोन में 50MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का कैमरा मिलेगा। यह Android 16 पर बेस्ड HiOS ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - OnePlus जल्द भारत में लॉन्च करेगा 200MP कैमरा वाला फोन, मिलेगी 9000mAh की बैटरी