A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Infinix Note Edge 5G की पहली सेल आज भारत में शुरू, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ तगड़ा फोन खरीदने का मौका

Infinix Note Edge 5G की पहली सेल आज भारत में शुरू, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ तगड़ा फोन खरीदने का मौका

इस हैंडसेट में इंफिनिक्स का एंड्रॉइड 16 पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम XOS 16 दिया गया है और ये आकर्षक कीमत पर खरीदारी के लिए अवेलेबल हो चुका है।

Infinix Note Edge 5G- India TV Hindi
Image Source : INFINIX इंफिनिक्स नोट एज 5जी

Infinix Note Edge 50 की आज पहली ऑनलाइन सेल भारत में शुरू हो चुकी है और इस फोन को 18 फरवरी 2026 को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 5जी सपोर्ट अच्छी प्राइस पर मिलता है। खरीदारों के लिए ये फोन आज दोपहर 12 बजे से ऑफिशियल प्लेटफॉर्म इंफिनिक्स इंडिया के ऑनलाइन स्टोर और फ्लिपकार्ट पर खरीदारी के लिए उपलब्ध हो चुका है। ये मिड-रेंज स्मार्टफोन की कैटेगरी में नया खिलाड़ी है जिसमें एंड्रॉइड 16 पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम XOS 16 दिया गया है।

इनफिनिक्स नोट एज 5जी में 1.5K 120Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन है और यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट से ऑपरेट होता है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बैटरी मिलती है। इस हैंडसेट में इंफिनिक्स का एंड्रॉइड 16 पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम XOS 16 दिया गया है। 

इंफिनिक्स नोट एज 5जी की कीमत कितनी होगी

भारत में इंफिनिक्स नोट एज 5जी की कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 21,999 रुपये से शुरू होती है। यह 8GB + 128GB जीबी रैम वाले वेरिएंट के लिए 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है और 8GB + 256GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में भी अवेलेबल है जिसकी कीमत 25,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक कार्डहोल्डर्स 2000 रुपये तक की इंस्टेंट बैंक छूट का बेनेफिट उठा सकते हैं। लिहाजा आप इस ऑफर के साथ खरीदने पर बेस वेरिएंट वाला फोन 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं। 8GB + 128GB जीबी रैम वाले वेरिएंट को 21,999 और 8GB + 256GB रैम वाले वेरिएंट को 23,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

इंफिनिक्स नोट एज 5जी पर स्पेशल ऑफर

खरीदारों को खरीद की तारीख से छह महीने के भीतर एक बार स्क्रीन बदलने की सुविधा और खरीद की तारीख से एक साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी भी मिलेगी।

इंफिनिक्स नोट एज 5जी के कलर्स

ये हैंडसेट तीन कलर्स में अवेलेबल होगा जिनके नाम Lunar Titanium, Stellar Blue और Silk Green हैं। इस फोन को आप फ्लिपकार्ट और इंफिनिक्स इंडिया के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीद सकते हैं। इस फोन की सेल 25 फवरी से शुरू होगी। 

कैमरा

इस हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें डुअल फ्लैश सेटअप वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इंफिनिक्स नोट एज 5जी के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

इंफिनिक्स नोट एज 5जी एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है और ये डुअल-सिम (नैनो + नैनो) वाला फोन होगा। इसमें तीन साल तक ओएस अपग्रेड और पांच साल तक सेफ्टी अपडेट मिलने का वादा किया गया है। इस हैंडसेट में 6.78 इंच का 1.5K LTPS 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 240Hz है और इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक जाती है। पैनल में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिल रहा है। इंफिनिक्स नोट एज 5जी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट, Mali-G610 जीपीयू, 8GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी दिया गया है।

ये भी पढ़ें 

भारती एयरटेल फाउंडेशन और सीके-12 फाउंडेशन ने की व्यापक AI पहल की शुरुआत, टीचर्स को बनाएंगे सशक्त