A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 12,499 रुपये में लॉन्च हुआ Infinix का दमदार फोन, मिलती है 5200mAh बैटरी

12,499 रुपये में लॉन्च हुआ Infinix का दमदार फोन, मिलती है 5200mAh बैटरी

Infinix ने बजट फ्रेंडली यूजर्स के लिए सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इन्फिनिक्स का यह फोन दमदार बैटरी और जबरदस्त फीचर्स के साथ आता है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

Infinix Smart 20 Launched in India- India TV Hindi
Image Source : INFINIX इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 भारत में लॉन्च

Infinix ने अपना एक और सस्ता फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। इन्फिनिक्स का यह फोन Smart सीरीज में पेश किया गया है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया था। इन्फिनिक्स के इस स्मार्टफोन को कंपनी ने बजट फ्रेंडली Smart सीरीज में पेश किया गया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Smart 10 का अपग्रेड है। फोन में IP64 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी और धूल-मिट्टी में भी सेफ रहता है।

Infinix Smart 20 की कीमत

इन्फिनिक्स का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB में आता है। इसकी कीमत 12,499 रुपये से शुरू होती है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। इस फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद इन्फिनिक्स के इस स्मार्टफोन को 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। यह फोन क्लाउडलाइन ब्लू, पोलारिस टाइटेनियम, शैडो ब्लैक और सनलाइक ऑरेंज कलर ऑप्शन में आता है।

Infinix Smart 20 के फीचर्स

इन्फिनिक्स का यह सस्ता फोन 6.78 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस बजट फोन में पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन दिया गया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G81 Ultimate चिपसेट के साथ आता है। इस फोन में 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है। फोन की रैम और स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है। यह फोन 4G, LTE, WiFi, Bluetooth जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है।

Infinix Smart 20 फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, HD+, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Helio G81 Ultimate
स्टोरेज 4GB RAM, 128GB
कैमरा 8MP, 8MP
बैटरी 5,200mAh, 10W
OS Android 15

Infinix के इस स्मार्टफोन के बैक में 8MP का कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है। फोन के बैक में LED फ्लैश दिया गया है। यह फोन 5,200mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसमें चार्जिंग के लिए USB Type C फीचर दिया गया है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड कस्टमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में IP64 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी और धूल-मिट्टी में भींगने पर भी खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें - Vivo ने लॉन्च किया 50MP कैमरा वाला तगड़ा फोन, जानें कितनी है कीमत