A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. फोटो शेयरिंग की दुनिया में तहलका! इंस्टाग्राम लॉन्च कर रहा है Instants वो भी स्नैपचैट वाले अंदाज में

फोटो शेयरिंग की दुनिया में तहलका! इंस्टाग्राम लॉन्च कर रहा है Instants वो भी स्नैपचैट वाले अंदाज में

इंस्टाग्राम का नया ऐप Instants सोशल मीडिया की दुनिया में हलचल मचाने के लिए आ रहा है और ये ऐप खासतौर पर Snapchat और BeReal को टक्कर देने के लिए डिजाइन किया गया है।

Instants- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM इंस्टेंट्स

Instagram Instants App: इंस्टाग्राम ने इंस्टेंट्स नाम से एक नया ऐप पेश किया है, जो रियल-टाइम शेयरिंग पर फोकस्ड है। ऐप यूजर्स को भारी एडिटिंग के बिना तुरंत फोटो और शॉर्ट वीडियो अपलोड करने की सुविधा देता है। देखने के बाद फोटो या वीडियो गायब हो जाती है, जिससे नैचुरल इंटेरेक्टिंग को बढ़ावा मिलता है। इंस्टेंट्स अभी टेस्टिंग फेज में है और कुछ ही देशों में रोलआउट किया गया है। इसका टार्गेट उन ऐप्स के साथ कंपीटीशन करना है जो प्राइवेट और तुरंत होने वाले कम्यूनिकेशन पर फोकस करते हैं।

इस ऐप की मुख्य खासियत स्नैपचैट जैसा दमदार फीचर View Once है। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसमें भेजी गई फोटो या वीडियो को सिर्फ एक बार देखा जा सकता है। इंस्टाग्राम का नया ऐप Instants सोशल मीडिया की दुनिया में हलचल मचा सकता है और ये ऐप Snapchat को टक्कर देने के लिए तैयार है।

इंस्टेंट्स का मेन कॉन्सेप्ट जानिए

इंस्टेंट्स का स्लोगन है Real life, real quick. यह ऐप पूरी तरह से उन तस्वीरों और वीडियो पर फोक्स्ड है जो उसी समय ली गई हों। इसमें इंस्टाग्राम की तरह बहुत ज्यादा एडिट की हुई या फिल्टर्ड तस्वीरें नहीं, बल्कि Raw और असली पल शेयर करने पर जोर दिया गया है। इसके तहत फोटो या वीडियो देखने के बाद वह तुरंत गायब हो जाती है। अगर उसे नहीं देखा गया, तो वह 24 घंटे बाद अपने आप एक्सपायर हो जाएगी यानी प्लेटफॉर्म से हट जाएगी।

इंस्टेंट्स के दूसरे मु्ख्य फीचर्स

फोन गैलरी से अपलोड मुमकिन नहीं

आप अपनी फोन गैलरी से पुरानी फोटो अपलोड नहीं कर सकते। आपको ऐप के कैमरे से ही फोटो खींचनी होगी।

कम से कम एडिटिंग 

इसमें कोई भारी-भरकम फिल्टर्स या स्टिकर्स नहीं हैं और आप सिर्फ बेसिक टेक्स्ट लिख सकते हैं।

ऑटोमैटिक सिंक

यह आपके इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ा होगा, जिससे आप अपने Close Friends या  Mutual Followers को आसानी से इंस्टेंट्स भेज पाएंगे।

मैमोरीज सेक्शन

भले ही फोटो दूसरों के लिए गायब हो जाए, लेकिन आपके लिए एक Memories टैब होगा जहां आप अपनी पुरानी मैमोरीज यानी यादें देख सकेंगे।

इंस्टेंट्स ऐप की अवेलिबिलिटी

फिलहाल मेटा (Meta) इस ऐप की टेस्टिंग स्पेन और इटली जैसे चुनिंदा देशों में कर रहा है। भारत और दूसरे देशों में इसके अगले कुछ महीनों में रोलआउट होने की संभावना है। इंस्टाग्राम की ओर से Instants को इटली और स्पेन जैसे चुनिंदा देशों में एक स्टैंडअलोन ऐप के तौर पर और कुछ जगहों पर मुख्य ऐप के अंदर टेस्ट किया जा रहा है। इस ऐप को एंड्रॉयड और आईओएस (iOS) दोनों पर टेस्ट किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें 

AI Agents Vs Chatbots: आपका फोन 2026 में कैसे खुद ही आपके काम निपटा रहा है