A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 15 256GB को अब तक के सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका, हुआ तगड़ा Price Cut

iPhone 15 256GB को अब तक के सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका, हुआ तगड़ा Price Cut

iPhone 15 256GB में अब तक का सबसे बड़ा प्राइस कट किया गया है। एप्पल के इस आईफोन को 38,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन की खरीद पर बंपर ऑफर मिल रहा है।

iPhone 15 256GB- India TV Hindi
Image Source : APPLE आईफोन 15 में बड़ा प्राइस कट

iPhone 15 के 256GB वाले वेरिएंट की कीमत में एक बार फिर से भारी कटौती कर दी गई है। एप्पल का यह आईफोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। एप्पल के भारत में रिसेलर India iStore की वेबसाइट पर यह आईफोन काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन की खरीद पर प्राइस कट के अलावा बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। एप्पल ने इस डायनैमिक आईलैंड डिस्प्ले वाले आईफोन को 2024 में लॉन्च किया था।

iPhone 15 मिल रहा सबसे सस्ता

एप्पल का यह आईफोन तीन स्टोरेज ऑप्शन- 128GB, 256GB और 512GB में आता है। iPhone 15 के 128GB वाले वेरिएंट की कीमत में 20,000 रुपये की कटौती की गई है। इसके अलावा 5,000 रुपये का स्टोर और 2,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक मिल रहा है। एप्पल ने इस आईफोन को 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। एक्सचेंज ऑफर के साथ यह आईफोन महज 38,900 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा।

इसके 256GB वाले वेरिएंट को 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। प्राइस कट के बाद यह आईफोन 69,900 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा 5,000 रुपये का स्टोर डिस्काउंट और 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस तरह से iPhone 15 256GB वाला वेरिएंट 62,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।

iPhone 15 के फीचर्स

एप्पल का यह आईफोन 6.1 इंच के सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें डायनैमिक आईलैंड वाला डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इस आईफोन में A16 Bionic चिपसेट मिलता है।फोन में 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा आईफोन में क्रैश डिटेक्शन, सैटेलाइट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसे iOS 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया गया था, जिसे iOS 26 में अपग्रेड किया जा सकता है।

iPhone 15 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में 48MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 12MP का सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आईफोन 15 में 12MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  Samsung Galaxy S26 Ultra का प्राइवेसी डिस्प्ले बना 'सिरदर्द', यूजर ने शेयर की बड़ी दिक्कत