A
Hindi News टेक न्यूज़ iPhone 15 के रेट में तगड़ी छूट, फ्लिपकार्ट पर जबरदस्त डिस्काउंट के बाद खरीदें खूब सस्ता

iPhone 15 के रेट में तगड़ी छूट, फ्लिपकार्ट पर जबरदस्त डिस्काउंट के बाद खरीदें खूब सस्ता

आईफोन 15 लेने की सोच रहे हैं तो इस समय फ्लिपकार्ट पर बढ़िया ऑफर चल रहा है जो आपको इस फोन की खरीदारी करने पर ज्यादा छूट दिला सकता है।

iPhone 15- India TV Hindi Image Source : APPLE आईफोन 15

iPhone 15 on Discount: अगर आप एंड्रॉइड फोन से आईफोन में अपग्रेड करने की सोच रहे हैं तो ये मौका आपके लिए सही है। फ्लिपकार्ट पर आईफोन 15 के दाम में भारी छूट मिल रही है और इस फोन को बेहद सस्ती कीमत में खरीदने का मौका आपको मिल रहा है। अगर आप इस समय फोन खरीदने के लिए अच्छी डील की तलाश में हैं तो आपके लिए फ्लिपकार्ट पर जो डिस्काउंट है वो बड़ा है, लेकिन ध्यान रखें कि ये मौका हमेशा नहीं रहने वाला है।

फ्लिपकार्ट दे रहा आईफोन 15 पर शानदार ऑफर

फ्लिपकार्ट ने आईफोन 15 के (128GB) वाले ऑप्शन पर पहले कीमत घटाकर 59,900 रुपये कर दी थी लेकिन अब इसके 8 परसेंट कटौती करने के बाद इसमें जहां 59,900 रुपये का प्राइस आ गया था लेकिन अब इसमें और ज्यादा ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मुहैया करा रहा है। अब ये फोन आपको 54,900 रुपये के प्राइस पर मिल जाएगा। ऐसे में आईफोन के चाहने वालों के लिए ये डील काफी अच्छी मानी जा सकती है क्योंकि ये लेटेस्ट-जेनरेशन आईफोन की सीरीज में अच्छे अफोर्डेबल प्राइस पर आ गया है।

फोन एक्सचेंज पर भी मिल रहा शानदार ऑफर

अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करने के बदले में आईफोन 15 लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यहीं पर आपको अच्छा ऑप्शन मिल जाएगा और अच्छी डील पर आप फोन एक्सचेंज कर पाएंगे। फ्लिपकार्ट इस समय जो ऑफर लेकर आया है उसमें आपको पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर 44,050 रुपये तक का बेनेफिट मिल सकता है। हालांकि ये बात ध्यान रखने वाली है कि आपके फोन का मॉडल कौनसा है और ये कितना पुराना है, इसकी कंडीशन कैसी है और कोई डैमेज तो नहीं है। अगर आपका हैंडसेट अच्छी हालत में है तो आपको अच्छी एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है।

iPhone 15 के फीचर्स

iPhone 15 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में 48MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 12MP का सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आईफोन 15 में 12MP का कैमरा दिया गया है। एप्पल का यह आईफोन 6.1 इंच के सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें डायनैमिक आईलैंड वाला डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इस आईफोन में A16 Bionic चिपसेट मिलता है। आईफोन 15 में 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा आईफोन में क्रैश डिटेक्शन, सैटेलाइट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसे iOS 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया गया था, जिसे iOS 26 में अपग्रेड किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

125 रुपये से भी कम में मिलेगा Jio के सबसे अफोर्डेबल प्लान में से एक का मजा, जानें कौन ले सकते हैं इसे