iPhone 16 को 14000 रुपये सस्ते में खरीदने का मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एप्पल का यह आईफोन लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में मिल रहा है। साथ ही, बैंक डिस्काउंट एवं अन्य ऑफर का लाभ ले सकते हैं। हाल में आयोजित फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल के दौरान भी iPhone 16 की कीमत में कटौती की गई थी। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 की कीमत में इजाफा करने वाली है।
फ्लिपकार्ट पर ऑफर
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एप्पल का यह आईफोन लॉन्च प्राइस से 14,000 रुपये सस्ते यानी 65,900 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसे 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। iPhone 17 के लॉन्च होने के बाद इसकी शुरुआती कीमत 69,900 रुपये हो गई थी।
प्राइस कट के अलावा iPhone 16 की खरीद पर 5000 रुपये तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस तरह से इसे आप करीब 19,000 रुपये सस्ते में घर ला सकते हैं। वहीं, अगर आपके पास कोई पुराना फोन है, जिसे एक्सचेंज कराना चाहते हैं तो यह आईफोन आपको और भी सस्ते में मिलेगा।
iPhone 16 के फीचर्स
एप्पल ने इस आईफोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 128GB, 256GB और 512GB में लॉन्च किया है। इसमें 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ डायनैमिक आईलैंड डिजाइन दिया गया है। यह आईफोन A18 Bionic चिपसेट पर काम करता है। फोन में एप्पल इंटेलिजेंस यानी AI फीचर दिया गया है।
iPhone 16 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 48MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 12MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एप्पल के इस आईफोन में 12MP का कैमरा मिलेगा। यह आईफोन USB Type C चार्जिंग, iOS 18 जैसे फीचर्स से लैस है। फोन के बैक में वायरलेस और MagSafe चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
Apple अगले महीने iPhone 18 Pro सीरीज को भारत समेत ग्लोबली लॉन्च कर सकता है। कंपनी की तरफ से इस साल के एप्पल इवेंट की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगले महीने 8 सितंबर को अगली आईफोन सीरीज को लॉन्च करने वाली है। साथ ही, कंपनी अपना पहला फोल्डेबल आईफोन भी इस साल लॉन्च करने की तैयारी में है।
यह भी पढ़ें - 5G के जमाने में OnePlus ला रहा सस्ता 4G स्मार्टफोन, जल्द भारत में होगा लॉन्च
(डिस्क्लेमर- ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मिलने वाले मौजूदा ऑफर में बदलाव संभव है। इंडिया टीवी दिए गए ऑफर को लेकर कोई दावा नहीं करता है)