1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone Duo की प्री-बुकिंग भारत में शुरू, मिल रहा हजारों रुपये का डिस्काउंट

iPhone Duo की प्री-बुकिंग भारत में शुरू, मिल रहा हजारों रुपये का डिस्काउंट

iPhone Duo का इंतजार खत्म हो गया है। एप्पल का यह पहला फोल्डेबल आईफोन आज यानी 16 अक्टूबर से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन की खरीद पर कंपनी डिस्काउंट ऑफर दे रही है।

iPhone Duo- India TV Hindi
Image Source : APPLE आईफोन डुओ

एप्पल के पहले फोल्डेबल स्क्रीन वाले फोन iPhone Duo को आज यानी 16 अक्टूबर से भारत में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इस फोन की सेल 23 अक्टूबर को शुरू होगी। एप्पल के इस बुक स्टाइल फोल्डेबल आईफोन को पिछले महीने आयोजित Apple Event में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ उतारा गया था। कंपनी ने अब तक फोन को कहीं भी सेल के लिए उपलब्ध नहीं कराया था।

क्या हैं ऑफर?

iPhone Duo को भारत में दो कलर ऑप्शन- Night Sky और Star White में खरीदा जा सकता है। इसे चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 256GB, 512GB, 1TB और 2TB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है। वहीं, इसके अन्य वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 3,24,900 रुपये, 3,74,900 रुपये और 4,49,900 रुपये है। फोन की खरीद पर 7,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

iPhone Duo के फीचर्स

एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन में 7.6 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में 5.4 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस नए फोल्डेबल आईफोन में कंपनी ने iOS 27 को रीडिजाइन किया है, ताकि इसे फोल्डेबल पैनल के साथ यूज किया जा सके। इसमें फ्लेक्सिबल व्यू के लिए डुअल-डिस्प्ले सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। नए फोल्डेबल आईफोन में हैंड्स-फ्री एक्सपीरियंस मिलेगा। साथ ही, यह एडवांस Siri AI से लैस होगा।

एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए सिरैमिक शील्ड दिया गया है। यह फोल्डेबल फोन भी iPhone 18 Pro सीरीज की तरह ही नए A20 Pro चिप के साथ आता है, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसमें कंपनी ने ड्यूल न्यूरल इंजन दिया है, जो मल्टीटास्किंग के दौरान 32 कोर को इनेबल करता है।

iPhone Duo के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48MP का फ्यूजन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा एक 48MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 2x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस फोल्डेबल आईफोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 44 घंटे का बैकअप देती है। वहीं, 5 मिनट चार्ज करने पर इसे 5 घंटे तक यूज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - HP ने भारत में लॉन्च किया 160GB vRAM वाला प्रीमयम लैपटॉप, भर-भर के मिलेंगे AI फीचर्स