A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone Fold में बेहद कम दिखेगी क्रीज की लाइन, शानदार डिजाइन से लैस होगा एप्पल का फोल्डेबल फोन

iPhone Fold में बेहद कम दिखेगी क्रीज की लाइन, शानदार डिजाइन से लैस होगा एप्पल का फोल्डेबल फोन

आईफोन फोल्ड को लेकर कई जानकारी सामने आती रहती हैं और ताजा जानकारी इसके हिंज को लेकर आई है जिसके दम पर कहा जा रहा है कि फोन में बेहद मिनिमम क्रीज होगी।

आईफोन फोल्ड- India TV Hindi
Image Source : @AYANSONUNIGAM/X iPhone Fold

Apple iPhone Fold: आखिरकार सालों के डेवलपमेंट के बाद Apple के iPhone फोल्ड के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में एंट्री करने की उम्मीद है। इस हैंडसेट को आईफोन अल्ट्रा के नाम से भी जाना जा सकता है। इन फोन के इस साल के आखिर में आईफोन 18 प्रो मॉडल के साथ लॉन्च होने की रूमर है। हालांकि क्यूपर्टिनो स्थित टेक दिग्गज एप्पल ने अभी तक हैंडसेट के लिए ऑफिशियल कन्फर्मेंशन नहीं किया है, लेकिन चीन से आ रही एक ताजा रूमर इसकी बिल्ड क्वालिटी के बारे में कुछ जानकारी सामने लाती है। इसके मुताबिक सामने आया है कि एप्पल अपने फोल्डेबल आईफोन में हिंज के लिए 3डी प्रिंटिंग टेक्नीक का फायदा उठाते हुए इसका इस्तेमाल कर सकता है।

एप्पल होगा लेटेस्ट 3D प्रिंटेड मैटीरियल को यूज करने वाला लेटेस्ट ब्रांड

अगर यह ताजा लीक सही निकलता है तो Apple हिंज के लिए 3D प्रिंटेड मैटीरियल को यूज करने वाला लेटेस्ट ब्रांड होगा। अगर बात की जाए और ब्रांड की तो खासतौर पर ओप्पो ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फोल्डेबल, फाइंड एन6 पर क्रीज के नीचे की जगह को भरने के लिए 3डी प्रिंटेड पॉलीमर पर स्विच किया है। इससे कंपनी को जीरो फील क्रीज डिस्प्ले बनाने में मदद मिली है।

iPhone फोल्ड में 3D प्रिंटेड डिजाइन का इस्तेमाल किया जाएगा

यह जानकारी टिपस्टर फिक्स्ड फोकस डिजिटल (चीनी से अनुवादित) के एक वीबो पोस्ट से सामने आई है। टिपस्टर के मुताबिक एप्पल का हिंज के लिए 3डी प्रिंटेड मैटीरियल का यूज करके क्रीज की विजिबिलिटी को मिनिमम रखने में मदद कर सकता है। आईफोन फोल्ड या आईफोन अल्ट्रा इसे चाहे जो भी कहें इसमें डुअल-लेयर UTG और UFG ग्लास डिज़ाइन का इस्तेमाल किया जा सकता है, जहां डिस्प्ले को दो पतली ग्लास शीट के बीच रखा जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि यह सेटअप स्क्रीन को मोड़ते समय सीधे हिंज को छूने से रोकता है। इसके अलावा ये पैनल पर स्ट्रेस को कम करता है और समय के साथ ड्यूरेबिलिटी में सुधार करता है।

एप्पल पहले से ही इस क्षेत्र में विशेषज्ञता रखता है

माना जाता है कि एप्पल के पास पहले से ही इस एरिया में एक्सपर्टीज है। ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि यह ऐप्पल वॉच के लिए 3डी प्रिंटेड केस का यूज करता है। इसके अलावा आईफोन एयर का यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी इसी टेक्नीक का इस्तेमाल करके बनाया गया है। पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक एप्पल कुछ समय से क्रीज-से जुड़े लाइन को कम करने पर काम कर रहा है। 

ये भी पढ़ें 

Realme 16 5G की सेल शुरू, 7000mAh बैटरी और देश के पहले सेल्फी मिरर वाले फोन की जानें कीमत और ऑफर