A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 50MP के 3 कैमरे और 256GB की स्टोरेज, iQOO 13 की कीमत में अमेजन ने की बड़ी कटौती

50MP के 3 कैमरे और 256GB की स्टोरेज, iQOO 13 की कीमत में अमेजन ने की बड़ी कटौती

आईक्यू के प्रीमियम स्मार्टफोन iQOO 13 5G को डिस्काउंट के साथ खरीदने का शानदार मौका है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन ने इसकी कीमत में बड़ी कटौती की है। खास बात यह है कि अमेजन ग्राहकों को फ्लैट डिस्काउंट के साथ दूसरे कई ऑफर्स भी दे रहा है।

iQOO 13 5G, iQOO 13 5G Discount, iQOO 13 5G Discount Offer, iQOO 13 5G Price cut- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो आईक्यू के प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत में आई बड़ी गिरावट।

आज के समय में स्मार्टफोन्स की इतनी भरमार हो गई है कि एक अच्छा फोन तलाशन काफी मुश्किल भरा काम हो गया है। जब बात फ्लैगशिप स्मार्टफोन की होती है तो ज्यादादर लोगों का ध्यान सिर्फ सैमसंग और ऐपल आईफोन की तरफ ही जाता है। लेकिन इस समय फ्लैगशिप सेगमेंट में आईक्यू के स्मार्टफोन्स काफी धमाल मचा रहे हैं। iQOO 13 5G भी ऐसा ही स्मार्टफोन है जिसके लुक से लेकर फीचर्स तक की चर्चा हो रही है। अगर आप एक नया फोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके पास इसे सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है।

चाहे परफॉर्मेंस की बात हो या फिर फ्लैगशिप लेवल का कैमरा सेटअप की बात हो हर एक सेगमेंट में के फोन्स को iQOO 13 5G कड़ी टक्कर देता है। इस स्मार्टफोन को आप डेली रूटीन वर्क के साथ साथ हैवी टास्क और गेमिंग के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फोटोग्राफी लवर्स के लिए कंपनी ने इसमें 50+50+50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। आपको बता दें कि अमेजन इस स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी कटौती की है। अब आप इसे हैवी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।

iQOO 13 5G की कीमत में आई बड़ी गिरावट

Amazon की वेबसाइट में iQOO 13 का 256GB वाला स्मार्टफोन 61,999 रुपये पर लिस्ट है। कंपनी ने इसकी कीमत में 11% की कटौती कर दी है। इस कटौती के बाद इस स्मार्टफोन को कंपनी 54,998 रुपये की कीमत में सेल कर रहा है। कंपनी ग्राहकों को सेलेक्टेड बैंक कार्ड 2000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। अगर आपका बजट कम है तो आप इस फोन को EMI पर भी खरीद सकते हैं। आप इसे सिर्फ 4316 रुपये की मंथली ईएमआई पर खरीद कर घर ले जा सकते हैं।

अमेजन iQOO 13 5G पर भी तगड़ा एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है तो उसे एक्सचेंज करा कर 22,800 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। अगर आपको इस ऑफर की पूरी वैल्यू मिल जाती है तो आप iQOO 13 5G को सिर्फ 32198 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।

iQOO 13 5G के स्पेसिफिकेशन्स

  1. iQOO 13 5G में कंपनी ने Aluminum alloy frame के साथ ग्लास बैक का शानदार डिजाइन दिया है। 
  2. इस स्मार्टफोन में IP68 और IP69 की रेटिंग मिलती है। 
  3. iQOO 13 5G में 6.82 इंच की LTPO एमोलेड डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  4. आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करता है। 
  5. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। 
  6. iQOO 13 5G में 16GB तक की रैम और 1TB तक की बड़ी स्टोरेज मिलती है।
  7. फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल में 50+50+50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।
  8. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेंसर वाला कैमरा दिया गया है।
  9. इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। 

यह भी पढ़ें- AC Blast की वजह से शख्स की गई जान, गर्मी में इस्तेमाल करने से पहले जान लें क्यों होता है धमाका?