A
Hindi News टेक न्यूज़ iQOO 15 की सेल आज से भारत में शुरू, यहां मिल रहा है 7000 रुपये तक का डिस्काउंट, जानें कहां से लें

iQOO 15 की सेल आज से भारत में शुरू, यहां मिल रहा है 7000 रुपये तक का डिस्काउंट, जानें कहां से लें

इसकी 12जीबी और 256 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन वाले मॉडल की कीमत 72,999 रुपये है जो बैंक डिस्काउंट के बाद 64,999 रुपये हो जाती है।

iQOO 15- India TV Hindi Image Source : IQOO आईकू 15

iQOO 15 Sale: iQOO 15 को खरीदने के लिए आपका इंतजार आज खत्म हो रहा है। iQOO 15 की सेल को लेकर ग्राहकों की उत्सुकता आज पूरी हो रही है क्योंकि इसकी बिक्री अमेजन और  iQOO e-store पर शुरू हो चुकी है। इसके अलावा वीवो एक्सक्लूसिव स्टोर और अन्य कई ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए भी आप इस फोन को खरीद सकते हैं। इस फोन के लॉन्च होने के एक हफ्ते के भीतर ही ये ग्राहकों को खरीदारी के लिए उपलब्ध हो रहा है। iQOO 15 को भारत में 26 नवंबर 2025 को लॉन्च किया गया था और इससे पहले अक्टूबर में इस फोन को चीन में लॉन्च किया गया था।  

ये स्मार्टफोन अल्फा ब्लैक और लेजेंड व्हाइट दो कलर ऑप्शन में आपको मिल सकता है। इसकी 12जीबी और 256 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन वाले मॉडल की कीमत 72,999 रुपये है जो बैंक डिस्काउंट के बाद 64,999 रुपये हो जाती है। इसके अलावा इसके 16जीबी और 512 जीबी कॉन्फिगरेशन वाले मॉडल की कीमत 79,999 रुपये है जो 7000 रुपये के इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट के बाद 71,999 रुपये हो जाती है।

iQOO 15 सेल ऑफर

  • अर्ली बर्ड लॉन्च ऑफर के तहत कस्टमर भारी बचत का फायदा उठा सकते हैं-
  • इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट: iQOO 15 खरीदने वाले खरीदार एक्सिस, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड का उपयोग करके 7000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। इस डिस्काउंट के साथ इफेक्टिव शुरुआती कीमत 64,999 रुपये हो जाती है।
  • एक्सचेंज बोनस: खरीदार समान राशि (7,000 रुपये तक) का एक्सचेंज बोनस भी चुन सकते हैं। इस मामले में अंतिम कीमत पुराने स्मार्टफोन के मॉडल और स्थिति के साथ-साथ आपके स्थान पर ऑफर की उपलब्धता पर निर्भर करेगी।
  • एक्स्ट्रा कूपन: iQOO एलिजिबिल ग्राहकों के लिए 1000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट कूपन भी दे रहा है।
  • नो-कॉस्ट EMI: जो लोग पूरी कीमत एकमुश्त नहीं देना चाहते उनके लिए 24 महीने तक की अवधि के लिए नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन उपलब्ध हैं।

iQOO 15 के फीचर्स

iQOO 15 में 6.85 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 2K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस फ्लैगशिप फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास मिलता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 16GB रैम के साथ 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS पर काम करता है। कंपनी फोन के साथ 5 साल तक OS और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रही है

ये भी पढ़ें

अफोर्डेबल स्मार्टफोन की दौड़ में आ रहा नया खिलाड़ी, रेडमी 15C 5G की बैटरी-कैमरा सब होंगे धांसू