A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iQOO 15R के फीचर्स की कंपनी ने दे दीं डिटेल्स; डिस्प्ले से लेकर कैमरा, OS और बैटरी तक सब हैं धांसू-किया दावा

iQOO 15R के फीचर्स की कंपनी ने दे दीं डिटेल्स; डिस्प्ले से लेकर कैमरा, OS और बैटरी तक सब हैं धांसू-किया दावा

यह फोन चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी की फ्लैगशिप लाइनअप का दूसरा मॉडल होगा और यह हैंडसेट देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर दो कलर्स में आएगा।

iQOO 15R- India TV Hindi
Image Source : IQOO आईकू 15आर

iQOO 15R Launch Soon In India: आईकू 15R को फरवरी के चौथे हफ्ते में भारत में लॉन्च किया जाना है और वीवो के इस फोन की लॉन्च डेट कंपनी ने 27 जनवरी को रिवील कर दी थी। यह फोन भारत में 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसके मच अवेटेड लॉन्च से पहले वीवो की सब-ब्रांड कंपनी ने स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में जानकारी दी है। अब कंपनी ने अपकमिंग फोन के डिस्प्ले, कनेक्टिविटी ऑप्शन और IP सेफ्टी रेटिंग के बारे में डिटेल्स जारी किए हैं। iQOO 15R में एक चौकोर मॉड्यूल में डुअल रियर कैमरा यूनिट होने की बात कन्फर्म हो चुकी है।  

iQOO 15R स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स (संभावित)

iQOO 15R की डेडीकेटेड वेबसाइट को अपडेट किया गया है जिसमें बताया गया है कि अपकमिंग स्मार्टफोन में 1.5K रेजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 144Hz तक की रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस और HDR10+ कंटेंट को सपोर्ट करेगा। यह भारत में अमेजन पर डार्क नाइट और ट्रायम्फ सिल्वर कवर में बिक्री के लिए अवेलेबल होगा। ये भी कन्फर्म हो चुका है कि यह हैंडसेट क्वालकॉम के ऑक्टा कोर 3nm स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 5 चिपसेट से ऑपरेट होगा। 

10 पॉइंट्स में जानें iQOO 15R के बारे में अब तक क्या जानते हैं-

  • हैंडसेट में 7600mAh की बैटरी होगी जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
  • कंपनी का दावा है कि यह 10 मिनट की चार्जिंग में 3.1 घंटे तक गेमिंग, 7.1 घंटे तक सोशल मीडिया ब्राउजिंग, 16.3 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 2.4 घंटे तक 4K वीडियो दिखा सकता है।
  • कैमरे की बात करें तो iQOO 15R में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700V प्राइमरी कैमरा शामिल है। 
  • यह नया स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित ओरिजिनOS 6 के साथ आएगा। 
  • टेंप्रेचर को कंट्रोल करने के लिए iQOO 15R में 6.5K आईसकोर वीसी कूलिंग सिस्टम दिया गया है जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह 10 मिनट में तापमान को 15 डिग्री सेल्सियस तक कम करने में मदद करता है।
  • इसके अलावा कंपनी ने बताया है कि iQOO 15R में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग होगी। 
  • सेफ्टी के लिए फोन में अल्ट्रासोनिक 3डी फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जाएगा।
  • कंपनी इस हैंडसेट के लिए चार साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
  • वीवो के सब-ब्रांड ने यह भी कन्फर्म किया है कि स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6, वाई-फाई 7, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और इंफ्रारेड ब्लास्टर सपोर्ट होगा।
  • कंपनी का दावा है कि फोन ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 35,00,000 से ज्यादा पॉइंट हासिल किए हैं।

ये भी पढ़ें

आखिरकार सैमसंग ने अनपैक्ड इवेंट की डेट का ऑफिशियल ऐलान किया, गैलेक्सी S26 सीरीज के लिए बुकिंग की चालू