1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iQOO 16 में मिलेगा यूनीक कैमरा मॉड्यूल, डिजाइन में होगा बड़ा अपग्रेड?

iQOO 16 में मिलेगा यूनीक कैमरा मॉड्यूल, डिजाइन में होगा बड़ा अपग्रेड?

iQOO 16 को इसी महीने चीन में लॉन्च किया जा सकता है। आईकू का यह गेमिंग सेंट्रिक फ्लैगशिप स्मार्टफोन यूनीक कैमरा मॉड्यूल के साथ पेश किया जा सकता है।

iQOO 15 Ultra- India TV Hindi
Image Source : IQOO आईकू 15 अल्ट्रा

iQOO 16 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Vivo के सब ब्रांड का यह फोन जल्द ही चीन में उतारा जाएगा। फोन के कैमरा मॉड्यूल में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। इस फोन का नया रेंडर सामने आया है, जिसमें बैक में तिकोने वाला कैमरा डिजाइन देखने को मिलेगा। आईकू का यह गेमिंग सेंट्रिक फोन दो कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। साथ ही, इसमें 8500mAh की तगड़ी बैटरी मिल सकती है। यह पिछले साल लॉन्च हुए iQOO 15 का अपग्रेड होगा। चीनी कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में iQOO Z11 5G फोन लॉन्च किया है। यह फोन 7050mAh की बैटरी के साथ आता है।

नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक टिप्स्टर ने iQOO 16 की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बैक में तीन कैमरे सेंसर देखे जा सकते हैं। इसमें ट्राइगल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। कैमरे के चारों और RGB लाइटिंग दी जा सकती है। इस फोन को चीन में इसी महीने यानी सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है।

Image Source : Ultimate HD/Xआईकू 16 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

iQOO 16 के फीचर्स भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिप्स्टर ने शेयर किए हैं। आईकू के इस गेमिंग फोन में 6.85 इंच का 2K OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। आईकू के इस फोन में सैमसंग का OLED पैनल यूज किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Qualcomm के अगले फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 के साथ आ सकता है। फोन में 16GB रैम और 1TB तक का स्टोरेज मिल सकता है।

iQOO 16 के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 50MP का पेरीस्कोप और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसमें 50MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन IP68 और IP69 रेटेड होगा, जिसकी वजह से पानी और धूल-मिट्टी में यह खराब नहीं होगा।

इस फोन में 3D सोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। यह 8,500mAh की दमदार बैटरी और 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 के साथ आ सकता है।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy Z Fold 8 Review: मजबूत हिंज वाला पतला फोल्डेबल फोन, परफॉर्मेंस और बैटरी भी दमदार