1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iQOO ने लॉन्च किया 10000mAh बैटरी वाला टैबलेट, 12GB रैम का मिलेगा सपोर्ट

iQOO ने लॉन्च किया 10000mAh बैटरी वाला टैबलेट, 12GB रैम का मिलेगा सपोर्ट

iQOO Pad 5c लॉन्च हो गया है। आईकू का यह टैबलेट 10000mAh की तगड़ी बैटरी के साथ आता है। साथ ही, इसमें 12GB तक रैम का भी सपोर्ट मिलेगा। इस टैबलेट की कीमत कितनी है, आइए जानते हैं...

iQOO Pad 5c- India TV Hindi
Image Source : IQOO आईकू पैड5c

iQOO ने 10000mAh बैटरी वाला प्रीमियम टैबलेट लॉन्च कर दिया है। आईकू का यह टैबलेट Android प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इस टैबलेट में Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon चिपसेट दिया गया है। यही नहीं, इस टैबलेट में 12GB रैम का सपोर्ट भी मिलता है। बड़ी बैटरी और दमदार चिपसेट के साथ-साथ यह टैबलेट AI फीचर्स से लैस है।

iQOO Pad 5c के फीचर्स

Vivo के सब ब्रांड iQOO का यह टैबलेट Pad 5c क्वालकॉम के Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट के साथ आता है। इस टैबलेट में 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही, यह टैबलेट 12.1 इंच के बड़े LCD डिस्प्ले से लैस है। इसके डिस्प्ले का रेजलूशन 2.8K तक का है और यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

आईकू के इस टैबलेट की मोटाई 6.62mm है और इसका वजन 584 ग्राम है। ऐसे में इस टैबलेट को सिंगल हैंड से इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह 10,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है, जिसमें 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।

iQOO Pad 5c फीचर्स
डिस्प्ले 12.1 इंच, LCD, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3
स्टोरेज 12GB, 256GB
बैटरी 10,000mAh, 44W
कैमरा 8MP, 5MP
OS Android 16, OriginOS 6

कैमरे की बात करें तो यह टैबलेट 8MP के रियर और 5MP के फ्रंट कैमर के साथ आता है। इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप मिलता है। वहीं, कनेक्टिविटी की बात करें तो यह टैबलेट WiFi 6, Bluetooth 5.4, USB 3.2, Type C जैसे फीचर्स से लैस है। इस टैबलेट में Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 मिलता है।

कितनी है कीमत?

यह टैबलेट तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 2699 यानी लगभग 37,800 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 2999 (लगभग 42,000 रुपये) और CNY 3499 (लगभग 49,000 रुपये) है।

क्या भारत में होगा लॉन्च?

iQOO का यह टैबलेट भारत में लॉन्च होगा या नहीं इसे लेकर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस टैबलेट को अन्य ग्लोबल मार्केट में Vivo Pad की अगली जेनरेशन के नाम से रीब्रांड किया जा सकता है। iQOO ने अब तक भारत में एक भी टैबलेट लॉन्च नहीं किया है। ऐसे में अगर यह भारत में लॉन्च किया जाता है तो कंपनी का पहला टैबलेट होगा।

यह भी पढ़ें - लॉन्च होते ही WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर फंसा पेंच, सरकार ने 3 दिनों में मांगा स्पष्टीकरण