1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iQOO ने भारत में लॉन्च किया 7200mAh बैटरी वाला दमदार गेमिंग फोन

iQOO ने भारत में लॉन्च किया 7200mAh बैटरी वाला दमदार गेमिंग फोन

iQOO Z11 सीरीज में एक और बजट फ्रेंडली गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है। आईकू का यह फोन 7200mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसे 14 सितंबर से भारत में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

iQOO Z11xa- India TV Hindi
Image Source : IQOO INDIA आईकू जेड 11xa

iQOO ने एक और गेमिंग फोन भारत में लॉन्च किया है। आईकू के इस स्मार्टफोन को iQOO Z11 सीरीज में पेश किया गया है। फोन में 7200mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने हाल ही में iQOO Z11x की कीमत में 4,000 रुपये तक का इजाफा किया है। Vivo के सब ब्रांड का यह स्मार्टफोन 14 सितंबर को भारत में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

iQOO Z11xa की कीमत

आईकू का यह मिड बजट गेमिंग फोन भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट - 8GB RAM + 128GB में पेश किया गया है। फोन की कीमत 28,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन- Prismatic Green और Titan Black में पेश किया है। फोन की खरीद पर 1,500 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसे भारत में 27,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। यही नहीं, फोन की खरीद पर 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI भी ऑफर की जा रही है।

iQOO Z11xa के फीचर्स

आईकू का यह स्मार्टफोन 6.76 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक की है। यह फोन IP68 और IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने और डूबने पर भी यह फोन खराब नहीं होगा। इसमें कंपनी ने AI वॉइस चेंजर दिया है, जिसे गेमिंग के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही, यह फोन 4G गेम वाइब्रेशन फीचर से लैस है।

iQOO Z11xa 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.76 इंच, FHD+, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400 Turbo
स्टोरेज 8GB RAM, 128GB
कैमरा 50MP + 2MP, 32MP
बैटरी 7200mAh, 44W
OS Android 16, OriginOS6

iQOO Z11xa में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट यूज किया है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। आईकू के इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया है।

यह Andorid 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। इसमें 7200mAh की दमदार बैटरी दी गई है। फोन में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह फोन डुअल 5G सिम कार्ड, WiFi, Bluetooth जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है।

यह भी पढ़ें - Infinix Hot 70 Pro 5G की सेल आज, सस्ते में घर लाएं 6000mAh बैटरी वाला फोन