A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 10,999 रुपये में लॉन्च हुआ iPhone 17 Pro की तरह दिखने वाला फोन, फ्री में मिलेगा नेकबैंड

10,999 रुपये में लॉन्च हुआ iPhone 17 Pro की तरह दिखने वाला फोन, फ्री में मिलेगा नेकबैंड

itel A100 pro भारत में लॉन्च हो गया है। यह बजट फ्रेंडली फोन 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। कंपनी फोन के साथ 1,499 रुपये का नेकबैंड फ्री में ऑफर कर रही है।

itel A100 Pro- India TV Hindi
Image Source : ITEL आईटेल A100 प्रो

itel ने भारत में अपना एक और सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। itel A100 सीरीज के इस प्रो मॉडल में 5,000mAh की दमदार बैटरी मिलती है। कंपनी खास तौर पर बजट फ्रेंडली यूजर्स के लिए स्मार्टफोन लॉन्च करती है। कंपनी का यह नया मॉडल भी 4G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी इस सस्ते फोन के साथ फ्री में 1,499 रुपये की कीमत वाला नेकबैंड ऑफर कर रही है। आइए, जानते हैं itel A100 Pro में क्या खास है और इसकी कीमत कितनी है?

itel A100 Pro की कीमत

itel का यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 4GB RAM + 64GB में पेश किया गया है। इसकी कीमत 10,999 रुपये है। इस फोन की रैम को 4GB और एक्सपेंड किया जा सकता है यानी इसकी रैम 8GB तक बढ़ाई जा सकती है। कंपनी फोन के साथ 1,499 रुपये वाला नेकबैंड ऑफर कर रही है। यह नेकबैंड फोन के बॉक्स के साथ ही यूजर्स को मिलेगा।

itel A100 Pro के फीचर्स

आईटेल का यह स्मार्टफोन 6.6 इंच के LCD IPS डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। फोन का डिस्प्ले HD+ रेजलूशन को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट का भी सपोर्ट मिलता है। इस फोन में मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी दी गई है। कंपनी फोन के डिस्प्ले के टूटने पर 100 दिन का फ्री रिप्लेसमेंट ऑफर कर रही है।

itel A100 Pro फीचर्स
डिस्प्ले 6.6 इंच, LCD, 90Hz
प्रोसेसर Unisoc T7100
स्टोरेज 4GB, 64GB
बैटरी 5000mAh, 10W
कैमरा 8MP, 5MP
OS Android 15 Go

इस सस्ते स्मार्टफोन में Unisoc T7100 चिपसेट दिया गया है। फोन में 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। फोन की स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा यह फोन DTS स्पीकर के साथ आता है। फोन के बैक में 8MP का मेन और 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

itel A100 Pro में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 10W का वायर्ड चार्जिंग फीचर दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए WiFi, 4G, LTE, Bluetooth जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा यह यूनीक Ultralink फीचर से लैस है, जिसकी वजह से नो नेटवर्क में भी कॉलिंग की सुविधा ली जा सकती है। यह Android 15 Go ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन को Comet Orange, Black और Cloud White में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Realme के 8000mAh बैटरी वाले सस्ते फोन की सेल, मिल रहे धमाकेदार ऑफर्स