A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio का सबसे सस्ता मंथली प्लान, 200 रुपये से कम में 28 दिन एक्टिव रहेगा सिम

Jio का सबसे सस्ता मंथली प्लान, 200 रुपये से कम में 28 दिन एक्टिव रहेगा सिम

Jio ने करोड़ों यूजर्स के लिए कम प्राइस में 28 दिनों तक सिम एक्टिव रखने का जुगाड़ कर दिया है। रिलायंस जियो के इस सस्ते प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं।

Jio Recharge Plan- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH जियो रिचार्ज प्लान

Jio के पास सस्ते रिचार्ज प्लान की लंबी फेहरिस्त है। कंपनी के सस्ते रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेटा और फ्री SMS जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। कंपनी अपने कई रिचार्ज प्लान के साथ OTT ऐप्स का भी फ्री एक्सेस ऑफर करती है। रिलायंस जियो के पास 200 रुपये से कम कीमत वाला एक ऐसा ही सस्ता प्लान है, जिसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं।

सबसे सस्ता मंथली प्लान

रिलायंस जियो का यह रिचार्ज प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कंपनी ने अपने इस प्लान को वैल्यू प्लान के तहत वेबसाइट पर लिस्ट किया है। रिलायंस जियो के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें पूरे भारत में अनिलमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। साथ ही, यूजर्स को 300 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है, जिसे यूजर्स पूरी वैलिडिटी तक इस्तेमाल कर सकते हैं। कंप्लिमेंटरी ऑफर के तहत Jio TV और JIo AI Cloud का भी एक्सेस दिया जाएगा।

Image Source : Jio.comजियो 189 रुपये रिचार्ज प्लान

यही नहीं जियो अपने इस प्रीपेड प्लान में 2GB हाई स्पीड डेटा भी ऑफर करता है, जिसके लिए कोई भी डेली लिमिट नहीं है यानी यूजर्स पूरी वैलिडिटी तक इस डेटा को यूज कर सकते हैं। इस प्रीपेड प्लान को खास तौर पर कम इंटरनेट यूज करने वाले बेसिक यूजर्स के लिए लॉन्च किया है। अगर, आप भी जियो का नंबर सेकेंडरी सिम के तौर पर यूज कर रहे हैं तो आपका सिम पूरे महीने तक एक्टिव रह सकता है।

200 रुपये से कम है कीमत

Jio के इस सस्ते प्रीपेड प्लान की कीमत 189 रुपये है। इसमें डेली 7 रुपये से भी कम खर्च में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का बेनिफिट मिलता है। कंपनी के अन्य प्लान की बात करें तो जियो 199 रुपये वाले सस्ते प्लान में पूरे 14 दिन की वैलिडिटी ऑफर करता है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें डेली 1.5GB डेटा और 100 फ्री SMS का भी लाभ दिया जाता है।

यह भी पढ़ें - Google Pixel 10 की कीमत में भारी कटौती, Amazon-Flipkart नहीं, यहां मिलेगा 10000 रुपये सस्ता