A
Hindi News टेक न्यूज़ Jio, Airtel या Vi में से कौन दे रहा 2 जीबी डेटा वाले सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, जान लीजिए तुरंत

Jio, Airtel या Vi में से कौन दे रहा 2 जीबी डेटा वाले सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, जान लीजिए तुरंत

ज्यादातर मोबाइल यूजर्स अपने फोन के लिए 28 दिनों के रिचार्ज प्लान चुनते हैं और आप भी अगर 28 दिनों के रिचार्ज प्लान के लिए बेस्ट ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो यहां हम आपको सारी जानकारी दे रहे हैं।

Jio/Airtel/Vi- India TV Hindi Image Source : INDIA TV जियो, एयरटेल और वी

Best 2GB Per Day Data Recharge Plan: रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) ने साल 2025 में कई नए तरह के रिचार्ज प्लान अपने यूजर्स के लिए पेश किए हैं और इनमें से हर एक का टारगेट यूजर अलग होता है। यूजर्स की अलग-अलग जरूरत होती हैं जैसे कुछ यूजर्स को बेहर वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेटा चाहिए होता है तो कुछ को ओटीटी बेनेफिट्स मिलने वाला प्लान चाहिए होता है। आप अगर 28 दिनों के लिए 2 जीबी डेटा रोजाना वाले रिचार्ज प्लान के लिए बेस्ट ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो यहां हम आपको सारी जानकारी दे रहे हैं।

Jio का रिचार्ज प्लान

अगर आपको ओटीटी सब्सक्रिप्शन के बेनेफिट नहीं चाहिए और बस रोज के 2 जीबी डेटा वाले प्लान से आपका काम चल जाए तो जियो के अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस रोजाना वाले 899 रुपये के प्लान पर नजर डाल सकते हैं। ये 90 दिनों के लिए वैलिड रहता है और इस पैक में 2जीबी रोजाना के डेटा के अलावा भी आपको 20 जीबी एक्स्ट्रा डेटा फ्री मिलता है। इस समय चल रहे फेस्टिव सीजन के दौरान जियो ने अपने इस प्लान के साथ जियोहॉटस्टार का 3 महीने वाला सब्सक्रिप्शन (मोबाइल और टीवी) भी इसके साथ दे रहा है जो इस डील को और अधिक आकर्षक बना रहा है। इसके अलावा लोगों को गूगल जेमिनी प्रो-सब्सक्रिप्शन भी जियो के इसी वाले रिचार्ज प्लान के साथ मिल रहा है।

Airtel का रिचार्ज प्लान

एयरटेल की बात करें तो इसके 2जीबी डेटा वाले रिचार्ज प्लान में कीमत ज्यादा है और बेनेफिट कुछ अलग तरह से हैं। ये प्लान 979 रुपये का है और रोज का 2 जीबी डेटा आपको देता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस रोज के आपको मिलते हैं। हालांकि इसकी वैलिडटी अवधि 84 दिनों की है। इस प्लान के साथ आपको एयरटेल एक्सट्रीम प्ले प्रीमियम सब्स्क्रिप्शन और 12 महीने के लिए परप्लेक्सिटी प्रो एआई प्लान भी मिलेगा। 

Vi का रिचार्ज प्लान

Vi का 2जीबी डेटा वाला रिचार्ज प्लान देखें तो ये 996 रुपये का आएगा और इसमें 2 जीबी डेटा पर डे के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस रोजाना के लिए हैं। इस प्लान की वैलिडिटी भी 84 दिनों की है यानी 3 महीनों के लिए ये प्लान आपके फोन में चलेगा। इस प्लान की खास बात ये है कि इसके साथ आपको 90 दिनों के लिए अमेजन प्राइम लाइट सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा जिसकी वैल्यू 799 रुपये हर साल के हिसाब से है। इस तरह 3 महीनों के रिचार्ज प्लान के साथ 3 महीनों का ही अमेजन प्राइम लाइट सब्सक्रिप्शन भी मिलने जा रहा है।

यह भी पढ़ें

30,000 रुपये से सस्ता टैबलेट खरीदना है तो ये ऑप्शन रहेंगे Best, जानिए इन शानदार डील्स को