A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio ने करोड़ो यूजर्स की कराई मौज, इन दो प्लान में मिल रहा खास ऑफर

Jio ने करोड़ो यूजर्स की कराई मौज, इन दो प्लान में मिल रहा खास ऑफर

Jio अपने यूजर्स को दो सस्ते रिचार्ज प्लान में खास ऑफर दे रहा है। इन दोनों प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ-साथ अलग बेनिफिट्स ऑफर किए जा रहे हैं।

Jio Recharge Plan- India TV Hindi
Image Source : FILE जियो रिचार्ज प्लान

Jio ने एक बार फिर से अपने करोड़ों यूजर्स के लिए गजब का ऑफर लेकर आया है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी अपने दो सस्ते रिचार्ज प्लान में खास ऑफर दे रही है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा के साथ-साथ 20GB एक्स्ट्रा डेटा भी ऑफर किया जा रहा है। जियो के ये दोनों प्लान लंबी वैलिडिटी के साथ आते हैं, जिसकी वजह से यूजर्स को लंबे समय तक अपना नंबर रिचार्ज नहीं कराना होगा। आइए, जानते हैं जियो के रिचार्ज प्लान के बारे में...

899 रुपये वाला प्लान

Jio लंबे समय से अपने इस प्लान में 20GB एक्स्ट्रा डेटा ऑफर कर रहा है। जियो का यह प्लान 899 रुपये में आता है और इसमें 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यह प्लान डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS के साथ आता है। यानी इस प्लान में यूजर्स को 180GB डेटा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा 20GB एक्स्ट्रा डेटा ऑफर किया जा रहा है। इस तरह से कुल मिलाकर 200GB डेटा का लाभ मिलेगा। यही नहीं, जियो अपने इस प्लान में यूजर्स को 90 दिनों के लिए फ्री में JioHostar का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रहा है।

Image Source : FILEजियो ऑफर

749 रुपये वाला प्लान

यह सस्ता प्रीपेड प्लान 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में भी कंपनी अपने यूजर्स को फ्री में 20GB हाई स्पीड डेटा दे रही है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा। जियो के इस प्लान में यूजर्स को कुल 164GB डेटा मिलता है। यूजर्स को इसमें 144GB रेगुलर और 20GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। इन दोनों प्लान में यूजर्स को फ्री डेटा के साथ-साथ फ्री में OTT ऐप्स का भी एक्सेस मिलता है। जियो इन दोनों प्लान में यूजर्स को फ्री में JioTV और Jio AI Cloud का भी एक्सेस मिलता है।

यह भी पढ़ें -