A
Hindi News टेक न्यूज़ Jio ने BSNL से मिलाया हाथ, इन 2 राज्यों में दूर-दूर तक मिलेगा नेटवर्क, एयरटेल-Vi को चौंकाया

Jio ने BSNL से मिलाया हाथ, इन 2 राज्यों में दूर-दूर तक मिलेगा नेटवर्क, एयरटेल-Vi को चौंकाया

जियो ने कहा है कि इस साझेदारी के जरिए कस्टमर्स एक ही भौगोलिक सर्कल में बीएसएनएल नेटवर्क से जुड़कर चुनिंदा स्थानों पर वॉइस, डेटा और एसएमएस सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Jio-BSNL- India TV Hindi Image Source : INDIA TV जियो-बीएसएनएल

Jio And BSNL Partnership: रिलायंस जियो लंबे समय से भारत के टेलीकॉम सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करती जा रही है और इसके लिए कंपनी की लोकल रीजन में भी नए-नए गठजोड़ करने से जुड़ी खबरें आती रहती हैं। अब ऐसी ही एक खबर आई है और इसमें देश की सबसे पुरानी सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का भी नाम जुड़ा है। रिलायंस जियो ने हाल ही में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दो नए इंट्रा-सर्किल रोमिंग (ICR) रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं और इनके लिए कंपनी ने राज्य में पहले से ऑपरेट कर रही सरकारी कंपनी बीएसएनएल के साथ पार्टनरशिप की है।

किसको मिलेगी ICR प्लान के जरिए नेटवर्क कवरेज?

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक ये मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के उन सुदूर के जियो यूजर्स को भी BSNL के नेटवर्क तक पहुंच देगा जहां जियो का कवरेज सीमित है। बीएसएनएल आईसीआर सर्विस जियो के पेश किए गए चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ड पर उपलबध है। जियो ने कहा है कि इस साझेदारी के जरिए कस्टमर्स एक ही भौगोलिक सर्कल में बीएसएनएल नेटवर्क से जुड़कर चुनिंदा स्थानों पर वॉइस, डेटा और एसएमएस सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कितने रुपये के होंगे ये ICR प्लान?

नए प्लान की कीमत 196 रुपये और 396 रुपये है और दोनों ही प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान हैं। 196 वाले प्लान में 2 जीबी डेटा के साथ 1000 मिनट की वॉइस कॉल और 1000 एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा 396 रुपये वाले ऊंची कीमत वाले प्लान में 10 जीबी डेटा मिलेगा, साथ ही 1000 मिनट की वॉइस कॉल और 1000 एसएमएस का बेनेफिट मिलेगा।

क्या खास बात होगी इन प्लान में?

जियो के मुताबिक ये दोनों ही प्लान बीएसएनएल के आईसीआर नेटवर्क पर इस्तेमाल करने के लिए खासतौर पर बनाए गए हैं और इनको जियो नेटवर्क या और किसी नेटवर्क (जैसे कि एयरटेल या वी) के तहत चलाने की अनुमति नहीं है। केवल वहीं कस्टमर्स इन प्लान को यूज कर सकते हैं जिन्होंने बीएसएनएल नेटवर्क पर आईसीआर पैक एक्टिव करा रखा होगा।

ICR प्लान एक्टिवेशन और कवरेज डिटेल्स

नियमों और शर्तों के मुताबिक ये आईसीआर रिचार्ज तब काम करेंगे जब डिवाइस बीएसएनएल नेटवर्क से जुड़ जाएगी या जुड़ी होगी। ये प्लान फिलहाल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्कल के जियो ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं, जिनका उद्देश्य लिमिटेड जियो नेटवर्क उपलब्धता वाले क्षेत्रों में बिना दिक्कत के कनेक्टिविटी मुहैया कराना है। जियो का ये कदम एयरटेल और वी को चौंका सकता है क्योंकि दूर-दराज के इलाकों में नेटवर्क पहुंचाने के मामले में एक समय में एयरटेल का दबदबा था लेकिन अब इसकी स्थिति पहले जैसी नहीं है और कुछ बदलाव आ चुका है।

यह भी पढ़ें

Jio का फ्री Google AI Pro सब्सक्रिप्शन कैसे करें क्लेम, यहां है स्टेप-बाई-स्टेप गाइड