A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. JioHotstar में मिलेगा AI का फ्लेवर, ChatGPT के जरिए बदल जाएगा व्यूइंग एक्सपीरियंस

JioHotstar में मिलेगा AI का फ्लेवर, ChatGPT के जरिए बदल जाएगा व्यूइंग एक्सपीरियंस

JioHotstar ऐप में अब व्यूअर्स को ChatGPT का फ्लेवर मिलने वाला है। जियो-हॉटस्टार और OpenAI के बीच नई साझेदारी हुई है, जिसमें जियो-हॉटस्टार ऐप में चैटजीपीटी को इंटिग्रेट किया जाएगा, जो व्यूअर्स को एक नया एक्सपीरियंस देगा।

Jiohotstar, ChatGPT- India TV Hindi
Image Source : JIOHOTSTAR, CHATGPT जियो हॉटस्टार और चैटजीपीटी

भारत के सबसे बड़े OTT स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioHotstar और भारत में सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले एआई एजेंट ChatGPT के बीच नई साझेदारी हुई है। अब JioHotstar देखने वाले व्यूअर्स को AI का फ्लेवर मिलने वाला है। व्यूअर्स जियो-हॉटस्टार पर चैटजीपीटी की मदद से अपने पसंदीदा कंटेंट को अपनी भाषा में खोज पाएंगे। साथ ही, यह व्यूअर्स को ऐप में सजेशन भी उपलब्ध कराएगा।

AI Impact Summit में शामिल होने आए भारत आए OpenAI के CEO सैम-ऑल्टमैन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के OTT प्लेटफॉर्म के साथ ये बड़ी साझेदारी की है। जल्द ही ChatGPT को JioHotstar में इंटिग्रेट किया जाएगा। यूजर्स को जियो-हॉटस्टार ऐप में चैटजीपीटी के वॉइस और टेस्ट असिस्टेंट का सपोर्ट मिलने वाला है। OpenAI ने बताया कि चैटजीपीटी के नए मल्टीलिंगुअल डिस्कवरी टूल की मदद से JioHotstar में व्यूअर्स को कंटेंट के सजेशन उनकी पसंद के हिसाब से मिल पाएंगे। यह एआई टूल यूजर्स के ट्रेडिशन कीवर्ड सर्च की आदत को खत्म कर देगा।

मिलेगा पर्सनलाइज्ड रेकोमेंडेशन

जियो-हॉटस्टार में ChatGPT के इंटिग्रेशन की वजह से व्यूअर्स को जल्द ही AI बेस्ड पर्सनलाइज्ड रेकोमेंडेशन मिलेगा। इससे व्यूअर्स को अपनी पसंद के मूवीज, वेबसीरीज, शोज आदि ढूंढ़ने के लिए कीवर्ड सर्च नहीं करना पड़ेगा। एआई व्यूअर्स की पसंद और नापसंद को देखते हुए पर्सनलाइज्ड कंटेंट रेकोमेंड करेगा। JioHotstar में एक मल्टीलिंगुअल डिस्कवरी टूल जुड़ जाएगा, जो टेक्स्ट जेनरेशन कैपेबिलिटीज और स्पीच-टू-टेक्स्ट फीचर को सपोर्ट करेगा यानी आसान भाषा में कहा जाए तो आप जियो-हॉटस्टार ऐप से अपनी भाषा में बात कर पाएंगे।

इस साझेदारी से जियो-हॉटस्टार के करोड़ों यूजर्स को पसंदीदा शोज, वेब सीरीज और मूवीज आदि खोजने के लिए कीवर्ड टाइप नहीं करना पड़ेगा। OpenAI और JioHotstar ने इसे 'Multilingual Cognitive Search' का नाम दिया है।

JioHotstar ने इस टूल का उदाहरण देते हुए समझाया कि जैसे ही आप इसमें जाकर "My parents are visiting, suggest something we can all watch together,” या “We are twins and only watch movies about identical twins.” जैसे कमांड देंगे, ये आपके हिसाब से आपके जियो-हॉटस्टार के डिस्कवर को अरेंज कर देगा। यह एआई टूल यूजर्स के 'अब कौन सा शो देखें या अब क्या देखें' जैसी परेशानी को खत्म कर देगा।

यह भी पढ़ें - 8 साल की उम्र में बन गए AI Summit के कीनोट स्पीकर, जाने कौन हैं रणवीर सचदेवा