A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 75 इंच तक के स्क्रीन साइज में धूम मचाने आया Kodak MotionX QLED टीवी, सीरीज में कीमत 31,999 रुपये से स्टार्ट

75 इंच तक के स्क्रीन साइज में धूम मचाने आया Kodak MotionX QLED टीवी, सीरीज में कीमत 31,999 रुपये से स्टार्ट

Kodak MotionX QLED series के तहत ऐसे यूजर्स को टारगेट किया जा रहा है जो लाइव स्ट्रीमिंग, स्पोर्ट्स और गेम्स देखना पसंद करते हैं।

 Kodak MotionX QLED TV- India TV Hindi
Image Source : KODAK TV कोडक मोशन एक्स क्यूएलईडी टीवी

Kodak MotionX QLED TV: Kodak के कैमरा फोटोग्राफी के लिए बेस्ट कैमरा की केटेगरी में आते हैं और इनकी पिक्चर क्वालिटी का दम किसी से छुपा नहीं है। अब यही Kodak टीवी के बाजार में धूम मचाने के लिए MotionX QLED टीवी सीरीज लेकर आई है और इसमें कम कीमत में बड़ी स्क्रीन साइज वाले टीवी मिल रहे हैं। Kodak MotionX QLED series के तहत भारत में 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच स्क्रीन साइज वाले टीवी लॉन्च कर दिए हैं। इन टीवी में 4K QLED पैनल मिलेंगे जिसमें 1.1 बिलियन कलर्स, HDR10+, डॉल्बी विजन और 550 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इस टीवी सीरीज के तहत ऐसे यूजर्स को टारगेट किया जा रहा है जो स्ट्रीमिंग, स्पोर्ट्स और गेम्स देखना पसंद करते हैं। इसके अलावा क्लैरिटी पर फोकस और अलग-अलग तरह के कंटेट टाइप में पिक्चर परफॉर्मेंस की कंसिस्टेंसी पर ध्यान देते हों।

कोडक का पिक्चर क्वालिटी पर खास ध्यान

MotionX सीरीज में 120Hz MEMC (HSR), VRR और ALLM शामिल रहेंगे जो लाइव स्पोर्ट्स और गेमिंग के दौरान मोशन पिक्चर की क्वालिटी बढ़ाते हैं। इनको ऐसे डिजाइन किया गया है जिससे पिक्चर के धुंधलापन की दिक्कत कम की जा सकेगी और फ्रेम के ट्रांजिशन को बढ़ाया जा सकेगा। साथ ही इसमें कंसोल के लिए कम लेटेंसी प्रदान की जा सकेगी। टीवी में MT9062 प्रोसेसर के साथ जीबी रैम औप 32 जीबी स्टोरेज का ऑप्शन भी शामिल है।

ऑडियो क्वालिटी में एक्सक्लूसिव फीचर्स से लैस

Kodak टीवी में 70W डॉल्बी ऑडियो स्टीरियो बॉक्स स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऑटम्स और डॉल्बी डिजिटल सपोर्ट मिलेगा।  यह सीरीज बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और ऐप्पल एयरप्ले के साथ गूगल टीवी 5.0 पर चलती है, जिससे यूजर्स को 10,000 से ज्यादा ऐप्स और 5 लाख शो देखने की सुविधा मिलती है। रिमोट में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब के लिए शॉर्टकट की शामिल हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शन में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और कंसोल व साउंडबार के लिए कई एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट शामिल हैं।

कोडक के तीनों मॉडल के टीवी के दाम

MotionX सीरीज में बेजल लैस एयरस्लिम डिजाइन मिलता है जो कि एक मेटल स्टैंड के साथ आता है। ये टीवी एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मंगलवार से बिक्री के लिए उपलब्ध है। Kodak MotionX में 55-इंच मॉडल के दाम 31,999 रुपये के हैं और 65-इंच के मॉडल के रेट 43,999 रुपये के हैं। वहीं इसके हाई-एंड मॉडल यानी 75-इंच के मॉडल के रेट 64,999 रुपये हैं। ये बजट और मिड रेंज QLED TV सेगमेंट में कोडक की मौजूदगी को विस्तार दिलाती है।

यह भी पढ़ें

Jio के सभी अनलिमिटेड 5जी यूजर्स को मिलेगा Gemini 3 का फ्री एक्सेस, 35,000 रुपये का होगा फायदा