1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. लैपटॉप कीमतों में 30-35 परसेंट इजाफा होने की संभावना, आखिर क्यों होगा ये प्राइस हाइक-जानें रिपोर्ट

लैपटॉप कीमतों में 30-35 परसेंट इजाफा होने की संभावना, आखिर क्यों होगा ये प्राइस हाइक-जानें रिपोर्ट

लैपटॉप खरीदने की सोचने वालों के लिए इसका फैसला जल्दी करना ठीक रहेगा क्योंकि जल्द ही लैपटॉप की कीमतों में 30-35 प्रतिशत तक का इजाफा देखे जाने के आसार लग रहे हैं।

Laptop Prices- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK लैपटॉप

Laptop prices: अगर आप लैपटॉप खरीदने वाले हैं तो आपको इसके बारे में जल्दी सोचना चाहिए क्योंकि जल्द ही लैपटॉप के दाम में इजाफा होने की संभावना बेहद तेज है। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इसके कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमत के चले ग्लोबल लेवल पर लैपटॉप की मैन्यूफैक्चरिंग महंगी होने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक लैपटॉप के दाम में 35 परसेंट तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है और इसके प्रमुख कंपोनेंट्स जैसे मैमोरी और ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (GPUs) की लागत में बढ़ोतरी की वजह से ऐसा होगा। 

लैपटॉप की अलग-अलग कैटेगरी पर दिखेगा असर

मनीकंट्रोल की इस रिपोर्ट के मुताबिक कंपोनेंट प्राइस हाइक का असर लैपटॉप की कीमतों पर देखा जाएगा और उनके दाम में इजाफा होगा, लैपटॉप की अलग-अलग कैटेगरी में ये प्राइस हाइक होगा और इसके नतीजे के तौर पर रिटेल कीमतों में इजाफा देखा जाएगा। गेमिंग लैपटॉप्स और हाई परफॉर्मेंस मशीन वो कैटेगरीं होंगी जिस पर सबसे ज्यादा इस कीमत बढ़ोतरी का असर देखा जाएगा। इतना ही नहीं आने वाले समय में हाई-स्पीड मैमोरी मॉड्यूल्स और जीपीयू की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है जिसके चलते इनके दाम में बढ़ोतरी होनी तय है।

यह लेटेस्ट रिपोर्ट मार्केट रिसर्च फर्म ट्रेंडफोर्स के हालिया अनुमानों से मेल खाती है, जो आने वाली तिमाहियों में मेमोरी की कीमतों में बढ़त की उम्मीद करती है। रिपोर्ट के मुताबिक सप्लाई में कमी और जुड़ हुए सेक्टर्स से बढ़ती मांग की वजह से 2026 की दूसरी तिमाही में DRM कॉन्ट्रेक्ट्स कीमतों में 10 से 15 परसेंट की वृद्धि होने की संभावना है।

इस रिपोर्ट में मार्केट एनालिस्ट फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च और आईडीसी का हवाला देते हुए ह भी कहा गया है कि ग्लोबल बाजार इस साल 8 परसेंट तक सिकुड़ सकता है। प्रोडक्ट्स की बढ़ती रिटेल लागत को उपभोक्ता मांग में कमी के कारणों के रूप में बताया गया है। खासकर रेट-सेंसेटिव मार्केट में।

सप्लाई कम हुई-बाजार में कीमतें बढ़ेंगी

रिपोर्ट में कहा गया है कि कीमतों में बढ़ोतरी मुख्य रूप से डीआरएएम और मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत के साथ-साथ लैपटॉप में उपयोग होने वाले जीपीयू की बढ़ती कीमतों के कारण हो रही है। बताया जा रहा है कि मेमोरी निर्माताओं ने हाल के कुछ तिमाहियों में उत्पादन कम कर दिया है, जिससे सप्लाई कम हो गई है और बाजार में कीमतें बढ़ गई हैं। साथ ही हाई परफॉरमेंस वाले जीपीयू की मांग में बढ़ोतरी देखी गई है, क्योंकि एआई वर्कलोड और डेटा सेंटर की बढ़ती जरूरतों के कारण इनकी मांग बढ़ रही है और कीमतें बढ़ रही हैं।

ये भी पढ़ें 

Vivo Y51 Pro 5G ने लॉन्च होते ही दिया धांसू ऑफर, 7200mAh बैटरी वाले फोन पर 2500 रुपये का कैशबैक