1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. देसी कंपनी ने लॉन्च किया कर्व्ड डिस्प्ले वाला 5G फोन, मिलेगी 6000mAh की दमदार बैटरी

देसी कंपनी ने लॉन्च किया कर्व्ड डिस्प्ले वाला 5G फोन, मिलेगी 6000mAh की दमदार बैटरी

Lava Curve 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। देसी कंपनी का यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। फोन में 3D कर्व्ड डिस्प्ले पैनल दिया गया है।

Lava Virat Curve- India TV Hindi
Image Source : LAVA लावा विराट कर्व

Highlights

  • Lava ने एक सस्ता 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन लॉन्च किया है।
  • लावा का यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।
  • Lava Virat सीरीज का यह चौथा मॉडल है, जिसे कंपनी ने लॉन्च किया है।

Lava ने आखिरकार अपना कर्व्ड डिस्प्ले वाला 5G फोन लॉन्च कर दिया है। देसी कंपनी का यह फोन Virat सीरीज में पेश किया है। इस सीरीज में कंपनी पहले ही Virat V1, Virat V1 5G और Virat V1 Pro लॉन्च कर चुकी है। इस नए मॉडल को Virat Curve 5G के नाम से पेश किया गया है। फोन में कंपनी ने 3D कर्व्ड डिस्प्ले यूज किया है। कंपनी ने पिछले सप्ताह ही Lava Bold N4 Pro को लॉन्च किया है।

Lava Curve 5G की कीमत

देसी कंपनी का यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट - 6GB RAM + 128GB में आता है। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन- Heritage Indigo, Makrana Ivory और Ellora Slate में खरीदा जा सकता है। इसकी सेल 28 सितंबर को शाम 7 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी।

Lava Curve 5G के फीचर्स

लावा का यह स्मार्टफोन 6.67 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। फोन में 3D कर्व्ड AMOLED पैनल का इस्तेमाल किया गया है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में सेंटर अलाइंड पंच-होल डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट पर काम करता है। फोन में 6GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।

Lava Curve 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.67 इंच, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7100
स्टोरेज 6GB, 128GB
बैटरी 6000mAh, 45W
कैमरा 50MP, 13MP
OS Android 16

Lava Curve 5G में कंपनी ने 6000mAh की दमदार बैटरी दी है। इस फोन के साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलता है। फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस पोन के साथ कंपनी दो साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रही है। लावा का यह फोन मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सपोर्ट के साथ आता है। फोन में IP64 रेटिंग दी गई है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में WiFi, Bluetooth, IR Blaster जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा बैक में एक सेकेंडरी कैमरा भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 13MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें - स्मार्टफोन के बाद अब टीवी की भी बढ़ेगी कीमत? फेस्टिव सीजन से पहले इंडस्ट्री में अफरा-तफरी