A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. देसी ब्रांड ने 7499 रुपये में लॉन्च किया 5000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, चीनी कंपनियों की बढ़ी टेंशन

देसी ब्रांड ने 7499 रुपये में लॉन्च किया 5000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, चीनी कंपनियों की बढ़ी टेंशन

Lava Yuva Star 3 लॉन्च हो गया है। देसी ब्रांड का यह सस्ता फोन 7499 रुपये में आता है। इसमें 5000mAh की बैटरी समेत तगड़े फीचर्स मिलते हैं।

Lava Yuva Star 3 Smartphone- India TV Hindi
Image Source : LAVA MOBILES लावा युवा स्टार 3 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च

देसी ब्रांड Lava ने भारत में एक और सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Lava का यह फोन 7499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। देसी ब्रांड के फोन में 5000mAh बैटरी समेत कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन में चीनी कंपनियों Redmi, Realme, Infinix की टेंशन बढ़ा दी है। जहां एक तरफ चीनी कंपनियां अपने स्मार्टफोन की कीमत बढ़ा रहे हैं वहीं Lava का यह फोन बजट प्राइस रेंज में पेश किया गया है। आइए, जानते हैं देसी ब्रांड के इस लेटेस्ट फोन में क्या खास फीचर्स मिलते हैं।

Lava Yuva Star 3 के फीचर्स

लावा के इस बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में IP64 डस्ट और वाटरप्रूफ रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा। कंपनी ने फोन को खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया है। स्कूल और कॉलेज के युवा इस फोन के जरिए ऑनलाइन क्लास, वीडियो कॉल जैसी सुविधा ले सकते हैं।

इस बजट फोन में Unisoc SC9863A ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB फिजिकल और 4GB वर्चुअल रैम मिलेगा। फोन में 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। Lava Yuva Star 3 में दो सिम कार्ड लगाए जा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Lava Yuva Star 3 में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 10W का चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन Android 15 Go ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन के बैक में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी फोन खरीदने वालों को 1 साल तक फ्री होम सर्विस मुहैया करा रही है।

Lava Yuva Star 3 फीचर्स
डिस्प्ले 6.75 इंच, HD+
प्रोसेसर Unisoc SC9863A
स्टोरेज 4GB, 64GB
बैटरी 5000mAh, 10W
कैमरा 13MP, 5MP
OS Android 15 Go

Lava Yuva Star 3 की कीमत

यह बजट फोन 7,499 रुपये की कीमत में आता है। इस फोन को इंडस ब्लैक और सियाचीन व्हाइट कलर में पेश किया गया है। फोन की सेल मार्च में ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी।

यह भी पढ़ें - फोन में नहीं आ रहा नेटवर्क? ये कोई तकनीकी दिक्कत नहीं, हो सकता है e-SIM फ्रॉड, जानें कैसे बचें