1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 5499 रुपये में मिल रहा LED Smart TV, Flipkart के दिवाली ऑफर्स ने यूजर्स की करा दी मौज

5499 रुपये में मिल रहा LED Smart TV, Flipkart के दिवाली ऑफर्स ने यूजर्स की करा दी मौज

Flipkart Diwali Sale में आप महज 5499 रुपये की शुरुआती कीमत में LED Smart TV खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में स्मार्ट टीवी की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है।

LED Smart TV, Flipkart Sale- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH एलईडी स्मार्ट टीवी पर ऑफर

Flipkart पर शुरू हुए दिवाली सेल में आप 5499 रुपये की शुरुआती कीमत में LED Smart TV को घर ला सकते हैं। स्मार्ट टीवी और होम अप्लयांसेज बनाने वाली कंपनी Thomson ने फ्लिपकार्ट सेल में अपने स्मार्ट टीवी की कीमत में भारी कटौती कर दी है। कंपनी के स्मार्ट टीवी महज 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहे हैं। यूजर्स 24 इंच से लेकर 75 इंच वाले LED स्मार्ट टीवी को काफी सस्ते में घर ला सकते हैं।

5499 रुपये में स्मार्ट टीवी?

Thomosn के 24 इंच स्क्रीन साइज वाले स्मार्ट टीवी मॉडल नंबर 24AlphaQ001 को फ्लिपकार्ट सेल में महज 5999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। वहीं, मॉडल नंबर 24TM2490-25 को महज 5,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। कंपनी के पास 24 इंच की स्क्रीन साइज में ये दो स्मार्ट टीवी मौजूद है। वहीं, 32 इंच वाला स्मार्ट टीवी मॉडल नंबर 32TM3290-25 को 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।

Thomson के 40 इंच वाले LED स्मार्ट टीवी की बात करें तो यह 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं, 43 इंच वाले 4K LED Smart TV की शुरुआती कीमत महज 13,499 रुपये है। कंपनी की Alpha, AQI, RT सीरीज वाले स्मार्ट टीवी बेहद सस्ते में मिल रहे हैं। फ्लिपकार्ट पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो यहां बैंक डिस्काउंट का भी लाभ लिया जा सकता है।

कंपनी बड़ी स्क्रीन साइज वाले स्मार्ट टीवी को भी काफी सस्ते में बेच रही है। फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में 50 इंच वाला 4K LED Smart TV महज 22,199 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। वहीं, 55 इंच वाले टीवी की शुरुआती कीमत 26,299 रुपये है। 65 इंच वाले स्मार्ट टीवी को 38,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर लाया जा सकता है।

Quantum LED TV

कंपनी की हाल में लॉन्च हुई Quantum LED TV सीरीज की कीमत में भी भारी कटौती की गई है। फ्लिपकार्ट सेल में कंपनी का 65 इंच वाला मॉडल 57,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, इसका 75 इंच वाले मॉडल की कीमत 84,999 रुपये है। GST की दरें कम होने के बाद कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्ट टीवी की कीमत में हजारों रुपये की कटौती कर दी है।

यह भी पढ़ें -

Flipkart Diwali Sale में Google Pixel 9 की कीमत धड़ाम, 26500 रुपये बचाने का मौका