A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. LED Smart TV पर ऑफर्स की बारिश, सस्ते में मिल रहे LG, Samsung के स्मार्ट टीवी, कीमत 9999 रुपये से शुरू

LED Smart TV पर ऑफर्स की बारिश, सस्ते में मिल रहे LG, Samsung के स्मार्ट टीवी, कीमत 9999 रुपये से शुरू

LG और Samsung के LED Smart TV की कीमत में भारी कटौती की गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर इन दोनों ब्रांड के स्मार्ट टीवी 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहे हैं। ये स्मार्ट टीवी बेहतर साउंड क्वालिटी और डिस्प्ले जैसे फीचर्स से लैस हैं।

LED Smart TV, Amazon Sale- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH एलईडी स्मार्ट टीवी पर ऑफर

LED Smart TV की कीमत में एक बार फिर से कटौती की गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर LG, Samsung जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर स्मार्ट टीवी की खरीद पर कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ दिया जा रहा है। दक्षिण कोरियाई ब्रांड के स्मार्ट टीवी में बेहतर डिस्प्ले और साउंड क्वालिटी मिलते हैं। 

LG LED Smart TV

एलजी का यह स्मार्ट टीवी अमेजन पर 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। इस HD Ready स्मार्ट टीवी में 32 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसके डिस्प्ले का रेजलूशन 1366 x 768 पिक्सल है, जिस पर आप अपने पसंदीदा वेबसीरीज, मूवीज और स्पोर्ट्स इवेंट्स का आनंद ले सकेंगे। इसमें 60Hz स्टैंडर्ड रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है।

LG के इस स्मार्ट टीवी में WebOS मिलता है, जिसमें JioHotstar, Netflix, Amazon Prime Vide समेत कई प्री-इंस्टॉल्ड OTT ऐप्स दिए गए हैं। इस स्मार्ट टीवी में 2.0 चैनल स्पीकर दिया गया है, जो 16W तक साउंड प्रोड्यूस कर सकता है। बेजललेस डिजाइन वाले इस स्मार्ट टीवी में तीन HDMI, दो USB पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा यह टीवी बिल्ट-इन WiFi, Bluetooth 5.0 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है।

Samsung LED Smart TV

सैमसंग का यह स्मार्ट टीवी भी 32 इंच की स्क्रीन साइज में आता है। इसकी कीमत 13,990 रुपये है। इस टीवी की खरीद पर 699 रुपये का कैशबैक मिलेगा। साथ ही, इसकी खरीद पर 2670 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। इस टीवी में भी 1366 x 768 रेजलूशन वाला डिस्प्ले मिलता है, जो 50Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस टीवी में HDR10+, हाइपर रियल पिक्चर इंजन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

दक्षिण कोरियाई ब्रांड के इस स्मार्ट टीवी में 20W का स्पीकर मिलता है। इसमें अडैप्टिव साउंड फीचर भी दिया गया है। इसमें Alexa और गूगल असिस्टेंट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें HDMI, USB, LAN के पोर्ट दिए गए हैं। साथ ही, कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्ट टीवी में ब्लूटूथ और WiFi जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें -

Airtel लाया फेस्टिवल ऑफर, फ्री में मिलेगा OTT, Google One स्टोरेज, AI, कॉलिंग और डेटा पैक