1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 'Made in India' iPhone की धूम, भर-भर के विदेश भेजे जा रहे भारत में बने आईफोन

'Made in India' iPhone की धूम, भर-भर के विदेश भेजे जा रहे भारत में बने आईफोन

भारत में बने आईफोन की पूरी दुनिया में जबरदस्त डिमांड है। वित्त वर्ष 2026 में एप्पल ने भारत में बने 2 लाख करोड़ रुपये के आईफोन दुनियाभर में एक्सपोर्ट किए हैं।

Made in India iPhone- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मेड इन इंडिया आईफोन

'मेड इन इंडिया' आईफोन की पूरी दुनिया में धूम मची हुई है। एप्पल पूरी दुनिया में भारत में बने आईफोन एक्सपोर्ट कर रहा है। वित्त वर्ष 2026 में क्यूपरटिनो की कंपनी का भारत में बने आईफोन का निर्यात 2 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है। एप्पल ने साल 2017 में भारत में पहली बार आईफोन बनाना शुरू किया था। पिछले 9 साल में भारत तेजी से आईफोन के लिए ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनकर उभरा है। आईफोन के रिकॉर्ड एक्सपोर्ट के साथ-साथ भारत में एप्पल ने 2.5 लाख से ज्यादा नौकरियां भी पैदा की हैं। कंपनी का भारत में मार्केटिंग शेयर 9% तक पहुंच गया है।

आईफोन का रिकॉर्ड एक्सपोर्ट

भारत में बने आईफोन की डिमांड का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में 2 लाख करोड़ रुपये यानी लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर का आईफोन एक्सपोर्ट किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में बेचे जा  रहे आईफोन का 75% डिवाइस भारत में ही बनाए गए हैं। एप्पल ने कुल 2.6 लाख करोड़ रुपये के आईफोन एक्सपोर्ट किए हैं, जिनमें करीब 60 हजार करोड़ रुपये के आईफोन भारत में और 2 लाख करोड़ रुपये के आईफोन विदेश भेजे गए हैं।

भारत अब तेजी से चीन के बाद एप्पल के लिए सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बन गया है। एप्पल ने चीन और अमेरिकी के बीच शुरू हुए ट्रेड वॉर के बीच भारत में आईफोन बनाना शुरू किया था। साल 2017 में कंपनी ने भारत में अपना पहला मैन्युफैक्चरिंग यूनिट सेट किया। पहले एप्पल भारत में केवल एंट्री लेवल आईफोन यानी iPhone SE बनाना शुरू किया। हालांकि, बाद में कंपनी ने भारत में प्रीमियम आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू कर दी। भारत में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और फॉक्सकॉन एप्पल के आईफोन असेंबल कर रही हैं।

रोजगार के अवसर

रिकॉर्ड एक्सपोर्ट ही नहीं, एप्पल ने भारत में रोजगार के अवसर भी पैदा किए हैं। एप्पल के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में करीब 2.5 लाख लोग काम करते हैं। इन वर्कफोर्स में 70% महिलाएं शामिल हैं। टाटा और फॉक्सकॉन जैसी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में 42,000 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं। भारत में बने आईफोन केवल विदेशों में ही नहीं एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं, बल्कि भारतीय यूजर्स को भी आईफोन काफी पसंद आ रहे हैं।

हाल में आई रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल की भारतीय स्मार्टफोन बाजार में हिस्सेदारी 9% हो गया है। खास तौर पर iPhone 17 सीरीज और iPhone 16 सीरीज को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। iPhone 15 सीरीज की भी भारत में अभी भी डिमांड है। ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा दिए जाने ऑफर और आसान EMI ऑप्शन की वजह से लोग आईफोन खरीद रहे हैं।

यह भी पढ़ें - 'न OTP, न कोई कॉल, फिर भी अकाउंट खाली', तुरंत कर लें ये काम, सरकार ने बताया बचने का तरीका