1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. बच्चों के आपत्तिजनक ऐड को लेकर मेटा की सफाई, कहा- हमने पहले ही हटा दिए विज्ञापन

बच्चों के आपत्तिजनक ऐड को लेकर मेटा की सफाई, कहा- हमने पहले ही हटा दिए विज्ञापन

मेटा ने इंस्टाग्राम पर बच्चों के आपत्तिजनक ऐड को लेकर सफाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने बताया कि हमारी पॉलिसी बच्चों से जुड़े मामलों को लेकर बेहद संवेदनशील है। ऐसे ऐड को सिस्टम ने पहले ही हटा दिया।

instagram- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM इंस्टाग्राम विज्ञापन पर मेटा की सफाई

सरकार ने पिछले सप्ताह Instagram पर बच्चों के आपत्तिजनक ऐड को लेकर नोटिस जारी किया था। सरकार ने मेटा के अधिकारियों को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट (CSAM) को लेकर तलब किया था। मार्क जुकरबर्ग की कंपनी ने इसे लेकर अब सफाई दी है और कहा कि हम पहले से ही बच्चों से जुड़े मामलों को लेकर संवेदनशील हैं। हमारा सिस्टम पहले ही ऐसे कंटेंट की पहचान करके उसे प्लेटफॉर्म से हटा देता है।

मेटा की सफाई

मेटा ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि चाइल्ड एक्सप्लॉयटेशन एक बेहद ही घृणात्मक अपराध है। हम हर दिन ऐसे अपराध से लड़ने के लिए अपने दोनों प्लेटफॉर्म - इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अग्रेसिवली काम करते हैं। हमें भारत में इंस्टाग्राम ऐड को लेकर कुछ खबरें मिली हैं, जिनमें कहा गया है कि हमने चाइल्ड एक्सप्लॉयटेशन की पॉलिसी का उल्लंघन किया है। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि इस मामले को हमने गंभीरता से लिया है।

हमारे सिस्टम ने किया डिलीट

पोस्ट में आगे कहा कि हम कभी नहीं चाहेंगे कि ऐसे कंटेंट हमारे प्लेटफॉर्म पर मौजूद हो। हम लगातार इस प्रयास में रहते हैं कि कैसे इसे रोका जा सके। जब तक ये खबरें हमारी संज्ञान में आई, हमारे एनफॉर्मसमेंट सिस्टम ने पहले ही इनकी पहचान करके कई आपत्तिजनक ऐड को डिसेबल कर दिया था और जिन अकाउंट्स से ये पोस्ट किए गए थे उन्हें भी ब्लॉक कर दिया गया है।

मेटा ने कहा कि हम अतिरिक्त कार्रवाई के लिए लगातार इन्वेस्टिगेशन कर रहे हैं और इस तरह के अन्य विज्ञापनों की जांच कर रहे हैं और अकाउंट्स को डिसेबल कर रहे हैं। साथ ही, इससे जुड़े URL को भी ब्लॉक कर रहे हैं।

हटाए 40 लाख अकाउंट

हम ये साफ करना चाहते हैं कि यह बात पूरी तरह से गलत है कि हम जान बूझकर इस तरह के विज्ञापन को प्रमोट कर रहे हैं, जिनमें बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट हैं। इन सब के विपरीत हम ऐसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं तो बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट या संदिग्ध गतिविधि वाले अकाउंट की पहचान करती है। हमने 4 मिलियन यानी 40 लाख ऐसे अकाउंट्स इस साल डिलीट किए हैं।

यह भी पढ़ें - मोबाइल यूजर्स को तगड़ा झटका, 12 से 15% महंगे हो सकते हैं प्लान, नई रिपोर्ट में खुलासा