A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola का 6720mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, 4000 रुपये का बड़ा Price Cut

Motorola का 6720mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, 4000 रुपये का बड़ा Price Cut

Motorola G86 5G Power में पहली बार कटौती की गई है। मोटोरोला का यह 6720mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च प्राइस से 4000 रुपये तक सस्ते में मिलेगा। फोन में और भी कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं।

Motorola G86 Power- India TV Hindi
Image Source : MOTOROLA मोटोरोला जी86 पावर

Motorola G86 Power 5G में अब तक का सबसे बड़ा प्राइस कट किया गया है। मोटोरोला का इस साल लॉन्च हुआ फोन हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। फोन में 6720mAh बैटरी, 50MP कैमरा समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। मोटोरोला ने इसे 1.5k pOLED फ्लैट डिस्प्ले के साथ उतारा है। यह पिछले साल आए Motorola G85 Power का अपग्रेड है। फोन में 

4000 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट

मोटोरोला का यह फोन फ्लिपकार्ट पर 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसे 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं। Motorola का यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 128GB में आता है। फोन की कीमत में पहली बार इतनी बड़ी कटौती की गई है।

Motorola G86 Power 5G के फीचर्स

डिस्प्ले - मोटोरोला का यह फोन 6.7 इंच के 1.5k pOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। साथ ही, इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने फोन में मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन दिया है, जिसकी वजह से यह काफी ड्यूरेबल है। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलता है।

परफॉर्मेंस - Moto G86 Power 5G में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है।

बैटरी - इस फोन में 6720mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन में IP52 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा डुअल स्टीरियो स्पीकर समेत कई और तगड़े फीचर्स भी मिलते हैं। फोन के बैक में प्रीमियम वीगन लेदर डिजाइन मिलता है। यही नहीं, यह फोन स्वाइप-टू-शेयर समेत कई AI फीचर्स से लैस है।

कैमरा - फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में 50MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें -

Airtel की बड़ी तैयारी, शुरू होगी Advanced 5G सर्विस, दोगुनी रफ्तार से चलेगा इंटरनेट