A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola के Cheapest फोल्डेबल फोन की सेल, 37000 रुपये तक बचाने का मौका

Motorola के Cheapest फोल्डेबल फोन की सेल, 37000 रुपये तक बचाने का मौका

Motorola Razr 60 की सेल आज से भारत में शुरू हो गई है। मोटोरोला के Cheapest फोल्डेबल फोन की खरीद पर 37,000 रुपये तक बचाए जा सकते हैं। कंपनी फोन की खरीद पर कई तरह के बैंक ऑफर्स दे रही है।

Motorola Razr 60- India TV Hindi
Image Source : FILE मोटोरोला रेजर 60

Motorola Razr 60 फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल आज से भारत में शुरू हो गई है। यह कंपनी का इस सीरीज में अब तक लॉन्च हुआ Cheapest फ्लिप फोन है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और मोटोरोला के आधिकारिक ई-स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। यह फोन pOLED डिस्प्ले, टाइटैनियम हिंज जैसे फीचर्स के साथ आता है। साथ ही यह पिछले साल लॉन्च हुए Motorola Razr 50 का अपग्रेड है। आइए, जानते हैं फोन की पहली सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

पहली सेल के ऑफर्स

Motorola Razr 60 को भारत में 49,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन पेनाटोन गिब्राल्टर सी, पेनाटोन स्प्रिंग बड और पेनाटोन लाइटेस्ट स्काई कलर में आता है। इस फोन को रिलायंस डिजिटल समेत कई अन्य प्लेटफॉर्म पर भी खरीदा जा सकेगा। इसकी खरीद पर यूजर्स को बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर्स आदि का लाभ भी मिलेगा। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से फोन की खरीद पर 5% का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। साथ ही, नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ लिया जा सकेगा। पुराना फोन एक्सचेंज कराने पर यूजर्स 37,299 रुपये तक बचा सकते हैं।

Motorola Razr 60 के फीचर्स

  1. यह फ्लिप फोन 6.9 इंच के LTPO pOLED फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का मेन डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है।
  2. इसके फोल्डेबल मेन डिस्प्ले में 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ का भी सपोर्ट मिलता है।
  3. इस फोन में कंपनी ने 3.6 इंच का pOLED एक्सटर्नल डिस्प्ले दिया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 1700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
  4. मोटोरोला ने इस फोन में टाइटैनियम का हिंज दिया है। कंपनी का दावा है कि इसे आप 5 लाख बार फोल्ड कर सकते हैं।
  5. फोन के डिस्प्ले में IP48 रेटिंग का सपोर्ट मिलेगा, जो इसे धूल और पानी से बचाता है।
  6. Motorola Razr 60 में MediaTek Dimensity 7400X चिपसेट दिया गया है। यह फोल्डेबल फोन 8GB रैम और 256GB तक के इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करता है।
  7. मोटोरोला का यह फोल्डेबल फोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है।
  8. यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा और 13MP का अल्ट्रा वाइड या मैक्रो कैमरा मिलेगा।
  9. इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा मिलेगा।
  10. Motorola Razr 60 4,500mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें 30W USB Type C वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

यह भी पढ़ें -

412 रुपये EMI में घर लाएं Redmi का लेटेस्ट 5G फोन, मिलेंगे 5160mAh बैटरी समेत धांसू फीचर्स