A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 13 मई को भारत में लॉन्च होगा Motorola का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन, Samsung की बढ़ी टेंशन

13 मई को भारत में लॉन्च होगा Motorola का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन, Samsung की बढ़ी टेंशन

Motorola अपने पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। मोटोरोला का यह फोन Samsung के फोल्डेबल फोन के लिए चुनौती पैदा कर सकता है।

Motorola Razr Ultra- India TV Hindi
Image Source : MOTOROLA मोटोरोला रेजर अल्ट्रा फोल्डेबल फोन

Motorola के पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट रिवील कर दी है। यह फोन Samsung, Google, OnePlus जैसे ब्रांड्स के फोल्डेबल फोन को टक्कर देने वाला है। मोटोरोला ने इस फोल्डेबल फोन को साल की शुरुआत में आयोजित हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में पेश किया गया था। हाल ही में इस फोन का ग्लोबल डेब्यू हुआ है। अब यह फोन भारतीय बाजार में दस्तक देने की तैयारी में है।

13 मई को होगा लॉन्च

Motorola Razr Fold को भारत में 13 मई को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन भारत में ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। कंपनी ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट में Motorola Razr Ultra, Motorola Razr+ और Motorola Razr 2026 को भी पेश किया है। ये मोटोरोला के क्लमशेल डिजाइन यानी फ्लिप डिजाइन वाला फोल्डेबल फोन है।

मिलेंगे ये फीचर्स?

मोटोरोला ने अपने बुक-स्टाइल वाले फोल्डेबल फोन को 29 अप्रैल को अमेरिकी मार्केट में पेश किया जा चुका है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 16GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। अपकमिंग सैमसंग के Galaxy Z Fold 8 को मोटोरोला के इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन से कड़ी टक्कर मिलने वाला है।

Motorola Razr Fold में 8.1 इंच की बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन मिल सकती है। कंपनी इसमें pOLED फ्लेक्सिबल डिस्प्ले पैनल इस्तेमाल करने वाली है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स का पीक ब्राइटनेस फीचर सपोर्ट करेगा। इसमें 6.6 इंच का pOLED कवर डिस्प्ले भी मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है।

Motorola Razr Fold 5G फीचर्स
डिस्प्ले 8.1 इंच pOLED, 6.6 इंच pOLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5
स्टोरेज 16GB, 512GB
कैमरा 50MP + 50MP, 32MP
बैटरी 6000mAh, 80W, 50W
OS Android 16

मोटोरोला के इस फोल्डेबल फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, यह फोल्डेबल फोन IP49 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में डूबने या फिर धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा। कंपनी फोन के साथ 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर सकती है।

यह भी पढ़ें - BSNL के दो प्लान हुए सस्ते, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगी 365 दिनों की वैलिडिटी