Motorola Signature के अगले जेनरेशन को कंपनी ने आधिकारिक तौर पर टीज किया है। मोटोरोला का यह फोन अगले साल की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। कंपनी इसे Motorola Signature 27 के नाम से पेश कर सकती है। कंपनी द्वारा जारी पोस्टर के मुताबिक, यह फोन दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इस फोन को Qualcomm Snapdragon Summit में शोकेस किया गया है, जो दर्शाता है कि फोन में क्वालकॉम का अपकमिंग फ्लैगशिप चिपसेट यूज किया जाएगा।
Signature 27 हुआ टीज
Motorola ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट जारी करते हुए फोन को टीज किया है। फोस्टर के मुताबिक, यह फोन जनवरी 2027 में पेश किया जा सकता है। यह फोन इस साल जनवरी में लॉन्च हुए Motorola Signature का अपग्रेड मॉडल होगा। मोटोरोला का यह फोन भारत में 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था। पोस्टर के मुताबिक, Motorola Signature 27 की रिवील डेट 22 सितंबर रखी गई है। Motorola का यह अपकमिंग फ्लैगशिप फोन दो कलर ऑप्शन- Panatone Martini Olive और Panatone Carbon में पेश किया जा सकता है।
Motorola Signature के फीचर्स
जनवरी में लॉन्च हुए Motorola Signature में कंपनी ने 6.8 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया है। फोन का डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट और 6200 पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।Motorola Signature में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 16GB रैम और 1TB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी फोन के साथ 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा करती है। मोटोरोला का यह फोन अल्ट्रा थिन डिजाइन के साथ आता है। इसमें 5200mAh की सिलिकन-कॉर्बन बैटरी मिलती है। इसमें 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर मिलता है।
इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलता है। इसेक साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का पेरीस्कोप कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का कैमरा मिलता है।
इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल 5G सिम कार्ड, ब्लूटूथ 6, NFC, WiFi जैसे फीचर्स मिलते हैं। अपकमिंग फोन के हार्डवेर फीचर में अपग्रेड देखने को मिल सकता है। यह फोन 200MP के कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - 6000 रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus का 8000mAh बैटरी वाला फोन