1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola ने लॉन्च किया 200MP कैमरा वाला तगड़ा फोन, मिलेगी 7000mAh की बैटरी

Motorola ने लॉन्च किया 200MP कैमरा वाला तगड़ा फोन, मिलेगी 7000mAh की बैटरी

Motorola Signature 27 ग्लोबली लॉन्च हो गया है। यह मोटोरोला का अब तक लॉन्च किया गया सबसे तगड़ा फोन है, जिसमें 200MP कैमरा मिलता है।

मोटोरोला सिग्नेचर 27- India TV Hindi
Image Source : MOTOROLA मोटोरोला सिग्नेचर 27

Motorola ने आखिरकार अपना अब तक का सबसे तगड़ा फोन Signature 27 ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में आए Signature में बड़ा अपग्रेड किया है। यह फोन 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है। इसमें कंपनी ने Qualcomm का सबसे तेज चिपसेट दिया है। मोटोरोला ने पिछले महीने ही इस स्मार्टफोन की घोषणा की थी। साथ ही, कंफर्म किया था कि यह फोन नवंबर में ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा।

Motorola Signature 27 की कीमत

मोटोरोला का यह प्रीमियम फ्लैगशिप फोन फिलहाल यूरोपीय मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत EUR 1599 यानी लगभग 1,70,000 रुपये है। इस फोन को जल्द ही चुनिंदा मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन को दो कलर ऑप्शन- Pantone Capulet Olive और Pantone Coal Smoke में पेश किया गया है।

Image Source : motorolaमोटोरोला सिग्नेचर 27

Motorola Signature 27 के फीचर्स

मोटोरोला का यह फोन 6.8 इंच के Extreme AMOLED Duo LTPO Tandem OLED पैनल के साथ आता है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें 12000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने Bang & Olufsen ट्यून्ड स्टीरियो स्पीकर दिया है। यह स्मार्टफोन Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Motorola Signature 27 फीचर्स
डिस्प्ले 6.8 इंच, Extreme OLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6
स्टोरेज 16GB, 1TB
बैटरी 7000mAh, 90W, 50W
कैमरा 50MP + 200MP + 50MP, 50MP
OS Android 17

Motorola का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट पर काम करता है। इसके साथ 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज सपोर्ट मिलता है। इस फोन के बैक में कंपनी ने यूनीक डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल दिया है। इसमें 50MP का Sony LYT-910 प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलेगा। साथ ही, फोन में 200MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है।

यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसमें 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन IP68 + IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने और डूबने पर भी खराब नहीं होगा। इसके डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरैमिक 3 दिया है। यह फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड है।

यह भी पढ़ें - iQOO Z12 Lite 5G में मिलेगी 8000mAh की बैटरी, जल्द भारत में होगा लॉन्च