1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. National Technology Day: भारत में हो रहे AI क्रांति से किसे मिलेगा फायदा? पीएम मोदी ने खास मौके पर कही ये बड़ी बात

National Technology Day: भारत में हो रहे AI क्रांति से किसे मिलेगा फायदा? पीएम मोदी ने खास मौके पर कही ये बड़ी बात

11 मई को देश अपना 27वां राष्ट्रीय टेक्नोलॉजी दिवस मना रहा है। भारत में तेजी से हो रहे एआई बूम का कई सेक्टर को बड़ा फायदा मिलने वाला है। इस खास मौके पर पीएम मोदी ने भी बड़ी बात कही है।

National Technolgy Day- India TV Hindi
Image Source : CGI राष्ट्रीय टेक्नोलॉजी दिवस

National Technology Day 2026: 1999 से हर साल 11 मई को राष्ट्रीय टेक्नोलॉजी दिवस के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। इसे साल 1998 में किए गए सफल पोखरण परमाणु परीक्षण में वैज्ञानिकों के योगदान के लिए याद किया जाता है। 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसकी शुरुआत की थी। पीएम मोदी ने भी इस खास मौके को याद करते हुए बड़ी बात कही है। पिछले कुछ सालों में जिस तरह से भारत में एआई क्रांति हुई है। इसका कई सेक्टर को फायदा मिलने वाला है।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने नेशनल टेक्नोलॉजी दिवस के मौके पर अपने आधिकारिक X हैंडल से 1998 में हुए सफल पोखरण टेस्ट में भाग लेने वाले इंजीनियर्स और साइंटिस्ट को याद किया है। साथ ही, कहा है कि आत्मनिर्भर भारत के लिए टेक्नोलॉजी एक अहम स्तंभ है। इसकी वजह से इनोवेशन में तेजी आएगी और कई सेक्टर में राष्ट्र के विकास के लिए नई संभावनाओं का सृजन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पोस्ट में कहा है कि टेक्नोलॉजी के जरिए हमारा फोकस टैलेंट और रिसर्च को बढ़ावा देना है ताकि राष्ट्र के विकास के साथ-साथ लोगों की जिंदगी को भी आसान बनाई जा सके।

AI क्रांति से किसे मिलेगा फायदा?

सरकार ने देश में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल इंडिया मिशन की शुरुआत की है। एआई की बूम के बाद सरकार का मुख्य फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए इकोसिस्टम तैयार करना और भविष्य की संभावनाओं की तलाश करने में है। सरकार इसके लिए बड़े पैमाने पर निवेश भी कर रही है। भारत में चिप मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाना इसका बड़ा उदाहरण है।

एआई की क्रांति से भारत के लगभग हर सेक्टर को फायदा मिलने की उम्मीद है, लेकिन कुछ सेक्टर्स में इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाएगा। हाल में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-2026 में भारत में GenAI यानी जेनरेटिव एआई स्टार्ट-अप की फंडिंग में बेतहाशा वृद्धि देखी गई है। नए इनोवेटिव सॉल्यूशन डेवलपमेंट करने वाले स्टार्ट-अप को सबसे अधिक फायदा हुआ है।

एआई बेस्ड सॉल्यूशन की वजह से भारत के लगभग 78% MSME के राजस्व में वृद्धि दर्ज की गई है। एआई की वजह से इन सेक्टर के काम बेहद आसान हो गए हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स और युवा प्रोफेशनल्स को भी एआई ने फायदा पहुंचाया है। डेटा एनालिटिक्स, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन के सेक्टर में लाखों नई नौकरियां पैदा होने की संभावना है। एग्रीकल्चर, हेल्थकेयर, बैंकिंग, फिनटेक के साथ-साथ सरकारी और सिटीजन सर्विस में भी एआई की वजह से फायदा होने वाला है।

यह भी पढ़ें - कूलिंग क्वॉइल खराब होने पर नया AC खरीदना चाहिए या नहीं? जानें कितना आएगा रिपेयर का खर्चा