A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. नील मोहन बने TIME के 'CEO ऑफ द ईयर', भारतीय जड़ों वाला एक और सितारा चमका, जानिए इन्हें

नील मोहन बने TIME के 'CEO ऑफ द ईयर', भारतीय जड़ों वाला एक और सितारा चमका, जानिए इन्हें

टाइम के मुताबिक नील मोहन के नेतृत्व में यूट्यूब में नए बदलाव और रणनीतियां आई हैं जिनमें कंटेंट-मॉनिटरिंग, प्लेटफार्म विस्तार से लेकर क्रिएटर-फर्स्ट नीतियां शामिल हैं।

Neal Mohan- India TV Hindi
Image Source : NEALMOHAN/X नील मोहन

CEO of the Year by TIME magazine: टाइम मैगजीन ने ऑनलाइन वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube के भारतीय मूल के सीईओ नील मोहन को 'वर्ष 2025 का सीईओ’ यानी 'CEO ऑफ द ईयर 2025' चुना है। भारतीय मूल के नील मोहन 2023 से ही यूट्यूब के सीईओ हैं। उन्होंने सुसेन वोज्सिकी का स्थान लिया था। टाइम मैगजीन ने मोहन के परिचय में लिखा है कि कई मायनों में यूट्यूब वह सांस्कृतिक आहार बना रहा है जिस पर दुनिया अब निर्भर होने लगी है। मोहन उस किसान की तरह हैं कि जो वे उगाते हैं वही हम खाते हैं।

नील मोहन का पूरा ध्यान सिर्फ यूट्यूब को अच्छी तरह चलाने पर केंद्रित -टाइम

टाइम के मुताबिक यूट्यूब के तहत नील मोहन का नेतृत्व 'दुनिया की सबसे प्रभावशाली डिजिटल-संस्कृति' को आकार दे रहा है। टाइम ने नील मोहन की तारीफ में कहा कि दुनिया में 'ध्यान बंटाने वाली सबसे शक्तिशाली मशीन’ के पायलट आश्चर्यजनक रूप से शांत हैं। यानी एक ऐसा सीईओ जो शांति, समझ-बूझ और स्थिरता के साथ इतने बड़े प्लेटफार्म को चला रहा है। टाइम ने कहा कि नील मोहन का पूरा ध्यान सिर्फ यूट्यूब को अच्छी तरह चलाने पर केंद्रित है। टाइम के मुताबिक उनके नेतृत्व में यूट्यूब में नए बदलाव और रणनीतियां आई हैं जिनमें कंटेंट-मॉनिटरिंग, प्लेटफार्म विस्तार से लेकर क्रिएटर-फर्स्ट नीतियां शामिल बताई जा रही हैं।

नील मोहन के बारे में ज्यादा जानें

नील मोहन इंडियाना के लैफायेट में जन्मे हैं और उन्होंने अधिकांश बचपन अमेरिका में बिताया है। उसके बाद 1985 में 12 वर्ष की आयु में वे अपने माता-पिता के साथ लखनऊ (भारत) चले गए थे और इसके बाद वे अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए 1992 में भारत से अमेरिका लौट आये। वह भारतीय मूल के हैं और उन्होंने स्टैनफोर्ड से शिक्षा हासिल की है। उन्होंने अपनी पढ़ाई अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में की इसके बाद MBA भी किया। साल 2023 में सुसान वोज्स्की के इस्तीफे के बाद वे यूट्यूब के सीईओ बने और शॉर्ट्स, प्रीमियम और सब्सक्रिप्शन जैसे उत्पादों के विकास में महत्वपूर्ण रहे हैं। इससे पहले वो अपने करियर के दौरान गूगल और डबलक्लिक जैसी कंपनियों में भी काम कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें

रंग बदलने वाला Realme 15 Pro Game of Thrones स्पेशल एडिशन फोन चीन में लॉन्च, भारत में है सोल्ड आउट