A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. नेटफ्लिक्स लाया Netflix Playground ऐप, बच्चों को किड्स गेम्स से लेकर नए तरह का कंटेंट मिलेगा ऐड फ्री

नेटफ्लिक्स लाया Netflix Playground ऐप, बच्चों को किड्स गेम्स से लेकर नए तरह का कंटेंट मिलेगा ऐड फ्री

नेटफ्लिक्स ने बच्चों के लिए एक नया ऐप नेटफ्लिक्स प्लेग्राउंड लॉन्च कर दिया है जहां वो किड्स गेम्स से लेकर इंटरेक्टिव लर्निंग का मजा ले सकते हैं और ये पूरी तरह ऐड-फ्री होगा।

Netflix Playground App- India TV Hindi
Image Source : NETFLIX नेटफ्लिक्स प्लेग्राउंड ऐप

Netflix Playground App: ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स अब बच्चों के लिए कंटेंट पर फोकस कर रहा है। नेटफ्लिक्स ने सोमवार को एक नया ऐप लॉन्च किया है जो कि 8 साल तक और उससे कम उम्र के बच्चों को फोकस में रखकर कंटेंट पेश करेगा। इसका नाम नेटफ्लिक्स प्लेग्राउंड है और इसके जरिए कंपनी ने किड्स फ्रेंडली स्पेस क्रिएट किया है। ये एक इंट्रेक्टिव एक्सपीरिएंस बेस्ड ऐप होगा जो कंपनी के गेमिंग और पॉपुलर शोज के जरिए कंटेंट को बच्चों तक मुहैया कराएगा। इस ऐप में नेटफ्लिक्स की सभी तरह की मेंबरशिप शामिल रहेंगी और कंपनी का दावा है कि ये एक एड-फ्री एक्सपीरिएंस मुहैया कराएगा जिसमें कि कोई इन-ऐप परचेज यानी खरीदारी भी शामिल नहीं होगी। इस तरह ये छोटे बच्चों के लिए एक सेफ गेम जोन और प्लेएंग एक्सपीरीएंस प्रदान करेगा।

Netflix Playground ऐप हुई लॉन्च

नेटफ्लिक्स प्लेग्राउंड एक स्टैंडअलोन ऐप की तरह काम करेगा और ये आपके मौजूदा नेटफ्लिक्स अकाउंट के जरिए साइन-इन किया जा सकेगा। इसमें बच्चों के लिए एक क्यूरेटेड सेक्शन होगा जिसमें गेम्स मौजूद होंगे और ये बच्चों के बीच पॉपुलर कैरेक्टर्स जैसे पेपा पिग और सेसमी स्ट्रीट पर आधारित होंगे। ये बच्चों के लिए एकदम सेफ होंगे और उनके लिए तुरंत खेले जा सकने वाले फॉर्मेट में होंगे, इसके साथ ही ये ऑफलाइन भी उपलब्ध होंगे।

ऐप में ढेरों इंटेरेक्टिव एक्टिविटीज शामिल होंगी 

नेटफ्लिक्स प्लेग्राउंड में ढेरों इंटेरेक्टिव एक्टिविटीज शामिल होंगी जैसे कि बच्चों की आयु के मुताबिक पजल्स, मैमोरी गेम्स, कलरिंग और सिंपल क्रिएटिव टास्क वाले गेम्स को इसमें देखा जाएगा। इसमें छोटे बच्चों को ऐसा एक्सपीरिएंस मिलेगा जैसे कि वो पेपा पिग के साथ खेल रहे हैं, उन्हें सेसमी स्ट्रीट मिनी गेम्स के कैरेक्टर्स जैसे एल्मो और कुकी मॉन्सटर के साथ प्ले का मजा मिल सकेगा और Dr Seuss थीम बेस्ड एडवेंचर्स से बच्चे रूबरू हो सकेंगे।

यंग ऑडियंस के लिए एंटरटेनमेंट-लर्निंग और क्रिएटिविटी का संगम होगा नेटफ्लिक्स प्लेग्राउंड- Netflix

नेटफ्लिक्स का कहना है कि ये प्लेटफॉर्म इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये बच्चों के लिए एंटरटेनमेंट-लर्निंग और क्रिएटिविटी का संगम लेकर आएगा। ये ऐसा प्ले स्पेस होगा जहां बच्चे केवल कंटेंट देखेंगे नहीं बल्कि इसमें सक्रिय रूप से हिस्सा ले सकेंगे। इसके जरिए बच्चों को खोज, सीखने और खेलने का मजा एक साथ मिल पाएगा, उनका बौद्धिक विकास भी मजेदार तरीके से होगा और इसमें कोई हानिकारक बड़ों वाला कंटेंट भी नहीं होगा।

पैरेंटल कंट्रोल फीचर से माता-पिता को मिलेगा पूरा नियंत्रण

नेटफ्लिक्स के इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर माता-पिता का भी कंट्रोल रहेगा क्योंकि पैरेंटल कंट्रोल फीचर की मदद से वो किड्स प्रोफाइल समय-समय पर चेक करते रह सकते हैं। इसमें पेरेंट्स को मैच्योरिटी फिल्टर्स, टाइटल-लेवल ब्लॉकिंग और व्यूइंग हिस्ट्री टूल्स का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा उनको ये भी ऑप्शन मिलेगा कि वो कस्टमाइज कर सकते हैं कि बच्चों को इस डेडीकेटेड गेमिंग ऐप पर क्या एक्सेस करने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें 

Xiaomi Fan Festival 2026: सस्ते में लें Xiaomi 17 Ultra सहित फ्लैगशिप फोन; टैबलेट और स्मार्ट TV खरीदने का भी मौका