Nokia के 2012 में लॉन्च हुए टच-स्क्रीन वाले Asha स्मार्टफोन को कंपनी एक बार फिर से मार्केट में लॉन्च कर सकती है। नोकिया के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global इस स्मार्टफोन सीरीज को रिवाइव करने की तैयारी में है। Nokia Asha 305 को रीब्रांड करके नए फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। इसे हाल ही में सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। नोकिया का यह फोन Symbion ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता था। फोन में 2G कनेक्टिविटी मिलती थी।
नोकिया आशा 4G जल्द होगा लॉन्च?
HMD Global का यह अपकमिंग फोन HMD TA-1779 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सर्टिफिकेशन साइट पर फोन का कमर्शियल नाम HMD Asha 305 भी रिवील हुआ है, जो दर्शाता है कि कंपनी पुराने आशा स्मार्टफोन को एक बार फिर से लाने की तैयारी में है। सर्टिफिकेशन साइट पर इस स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आए हैं। इस फोन को 2012 में कंपनी ने लॉन्च किया था। भारत समेत ग्लोबल मार्केट में यह नोकिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन की लिस्ट में शामिल है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, HMD का यह अपकमिंग फोन 4G, LTE कनेक्टिविटी के साथ आएगा। साथ ही, इसके हार्डवेयर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इस स्मार्टफोन को बजट फ्रेंडली यूजर्स के लिए पेश किया जा सकता है। फोन के डिस्प्ले की साइज भी बढ़ाई जा सकती है। वहीं, कैमरे और बैटरी को भी अपग्रेड किया जाएगा। हालांकि, रिपोर्ट में फोन के किसी भी स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
हार्डवेयर में होगा अपग्रेड
2012 में लॉन्च हुआ यह फोन फुल टच स्क्रीन के साथ आने वाला कंपनी का सबसे सस्ता फोन था। नोकिया की N और E सीरीज के टच स्क्रीन वाले फोन फ्लैगशिप प्राइस रेंज में आते थे। इसमें 3 इंच का कैपेसिटिव LCD डिस्प्ले मिलता था। फोन में 2G कनेक्टिविटी और EDGE इंटरनेट सपोर्ट दिया गया था।
हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब HMD ने नोकिया के पहले के लोकप्रिय मॉडल को रीलॉन्च न किया हो। इससे पहले भी Nokia 100, Nokia 105 जैसे फीचर फोन को कंपनी ने HMD ब्रांडिंग के साथ रीलॉन्च किया है। इस अफोर्डेबल स्मार्टफोन को कब लॉन्च किया जाएगा इसे लेकर भी अभी कोई क्लियरिटी नहीं है। यह फोन साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में पेश किए जाने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें - Samsung लॉन्च कर सकता है 10 इंच डिस्प्ले वाला रोलेबल स्मार्टफोन