Nothing ने अपना नया प्रीमियम ओवर-द-ईयर हेडफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी के पहले Headphone (1) Pro में कंपनी ने ट्रिपल ड्राइवर्स, इंप्रूव्ड ANC समेत कई तगड़े फीचर्स दिए हैं। कंपनी ने अपने इस प्रीमियम हेडफोन के लिए दक्षिण कोरिया के चर्चित म्यूजिक बैंड BTS के साथ साझेदारी भी की है। यह कंपनी के पहले Headphone (1) का अपग्रेड है, जिसे भारत में 21,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। कंपनी के सब ब्रांड CMF ने कुछ समय पहले अपना TWS Buds Neo लॉन्च किया है।
Nothing Headphone (1) Pro की कीमत
नथिंग का यह ओवर-द-ईयर हेडफोन ग्लोबल मार्केट में 399 डॉलर यानी लगभग (38,400 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस हेडफोन को नथिंग इंडिया की वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है, जो दर्शाता है कि इसे जल्द ही भारत में भी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने इसकी भारत में लॉन्चिंग फिलहाल कंफर्म नहीं की है।
Nothing Headphone (1) Pro के फीचर्स
नथिंग का यह हेडफोन ट्रिपल ड्राइवर सेटअप के साथ आता है। इसमें बेस के लिए 40mm का ड्राइवर दिया गया है। वहीं, इसके साथ एक प्रिसिजन डायनैमिक ड्राइवर मिलता है। साथ ही, इसमें एक xMEMS ड्राइवर भी दिया गया है। इस प्रीमियम हेडफोन में ट्रेबल के लिए सिलिकन का डायफ्राम मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इसमें 46dB (डेसिबल) का नॉइज रिडक्शन मिलेगा। इस प्रीमियम हेडफोन में कंपनी ने 10 माइक्रोफोन्स लगाए हैं ताकि यूजर्स द्वारा बोले जाने वाला वॉइस क्लियरली सुनाई दे। यही नहीं, इसमें ट्रांसपैरेंसी मोड भी मिलता है। इन 10 में से 4 माइक्रोफोन में कॉल्स के लिए एग्लोरिदम दिया गया है।
कंपनी ने दावा किया है कि इस हेडफोन में डायनैमिक स्पैटियल ऑडियो भी दिया गया है। साथ ही, इसमें हेड ट्रैकिंग फीचर भी मिलेगा। इस हेडफोन को नथिंग के डेडिकेटेड ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें म्यूजिक के लिए कई तरह के मोड्स दिए गए हैं, जिनमें स्टैंडर्ड, लाइव हाउस, क्लब और कांसर्ट हॉल आदि शामिल हैं। यही नहीं, इसमें डेडिकेटेड मोड दिया गया है, जो मैट्रोपोलिस स्टूडियो पर बेस्ड है।
इस प्रीमियम हेडफोन में लाइटवेट टाइटेनियम और एल्युमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। इस हेडफोन में स्क्रैच रेसिस्टेंट ग्लास एनक्लोर दिया गया है। इसके हेडबैंड Headphone (1) से 10 प्रतिशत तक चौड़ा है और यह IP52 वाटर और डस्ट प्रूफ है। इसमें दमदार बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 68 घंटे तक का बैटरी बैकअफ देगा।
यह भी पढ़ें - 5000 रुपये तक महंगे हुए Vivo के फोन, इन 8 मॉडल्स की बढ़ी कीमत, जानें न्यू प्राइस