A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Nothing Phone 3 की आधी हो गई कीमत, 40000 रुपये से ज्यादा का Price Cut

Nothing Phone 3 की आधी हो गई कीमत, 40000 रुपये से ज्यादा का Price Cut

Nothing Phone 3 को अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। नथिंग ने अपने इस फोन की कीमत में 40,000 रुपये तक की कटौती कर दी है।

Nothing Phone 3 offer- India TV Hindi
Image Source : NOTHING नथिंग फोन 3 पर ऑफर

Nothing Phone 3 की कीमत में एक बार फिर से भारी कटौती की गई है। पिछले साल लॉन्च हुए नथिंग के इस फ्लैगशिप फोन को आधी कीमत में घर ला सकते हैं। अमेजन पर चल रही मौजूदा समर सेल में फोन की कीमत में 40,000 रुपये तक की कटौती की गई है। नथिंग का यह फ्लैगशिप फोन तीन कैमरे, दमदार प्रोसेसर और जबरदस्त फीचर्स से लैस है। यह कंपनी का अब तक लॉन्च हुआ सबसे प्रीमियम फोन है।

Nothing Phone 3 में बड़ा प्राइस कट

नथिंग का यह फ्लैगशिप फोन भारत में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। अमेजन पर कंपनी ने इसे 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया है। मौजूदा समर सेल में नथिंग का यह फोन महज 43,749 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा रहा है। हालांकि, यह कीमत फोन की बेसिक प्राइस और उस पर मिलने वाले बैंक डिस्काउंट को मिलाकर रखी गई है। इसके अलावा इस फोन की खरीद पर 42,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

Nothing Phone 3 के फीचर्स

नथिंग का यह फोन 6.67 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 2800 x 1260 यानी 1.5K पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ कंपनी ने 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया है। इस फ्लैगशिप फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 65W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Nothing Phone 3 फीचर्स
डिस्प्ले 6.67 इंच, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4
स्टोरेज 16GB, 512GB
बैटरी 5,500mAh, 65W, 15W
कैमरा 50MP + 50MP + 50MP, 50MP
OS Android 15, Nothing OS

यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का पेरीस्कोप और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी नथिंग के इस प्रीमियम फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है। कंपनी इसके साथ 5 साल तक सॉफ्टवेयर अपग्रेड ऑफर कर रही है। इसमें एक फिजिकल और एक eSIM कार्ड का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा यह IP68 रेटेड है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने या गिरने से खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें - OnePlus ला रहा 8000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, फीचर्स आए सामने