1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Nothing Phone 3a की औंधे मुंह गिरी कीमत, हो गया बड़ा Price Cut

Nothing Phone 3a की औंधे मुंह गिरी कीमत, हो गया बड़ा Price Cut

Nothing Phone 3a की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती की गई है। नथिंग का यह मिड बजट फोन लॉन्च प्राइस से 5,000 रुपये तक सस्ते में मिल रहा है। फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज और नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी मिलेगा।

Nothing Phone 3a- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV नथिंग फोन 3ए

Nothing Phone (3a) की कीमत में एक बार फिर से बड़ा प्राइस कट किया गया है। इस साल लॉन्च हुए नथिंग के फोन को अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर यह फोन 5,000 रुपये तक सस्ते में मिल रहा है। इसमें 50MP कैमरा, 5000mAh की दमदार बैटरी और 256GB तक स्टोरेज समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

हुआ बड़ा प्राइस कट

Nothing Phone (3a) दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 29,999 रुपये में आता है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में यह फोन 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का प्राइस कट किया गया है। इसे 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा इस फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, फोन की खरीद पर एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI आदि का भी लाभ मिलेगा।

Nothing Phone (3a) के फीचर्स

यह फोन 6.7 इंच के फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए पांडा ग्लास मिलेगा और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर फीचर भी मिलेगा।

यह फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। नथिंग का यह फोन Android 15 पर बेस्ड Nothing OS3 पर काम करता है। इसके अलावा इसमें डेडिकेटेड एक्शन बटन मिलता है।

Nothing Phone 3a फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3
स्टोरेज 8GB RAM, 256GB
बैटरी 5000mAh, 50W
कैमरा 50MP + 8MP + 50MP, 32MP
OS Android 15

Nothing Phone (3a) के बैक में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 50MP का टेलीफोटो और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। इस फोन में 60x का डिजिटल जूम सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा।

नथिंग के इस फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी और 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड WiFi, Bluetooth 5.4, GPS, NFC, USB Type C जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में Glyph लाइटिंग फीचर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -

Apple ने Oppo पर लगाए ट्रेड सीक्रेट चुराने के गंभीर आरोप, चीनी कंपनी ने कहा- 'नहीं है कोई लिंक'