A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4a) Pro आज भारत में होंगे लॉन्च, जानें कितनी होगी कीमत

Nothing Phone (4a), Phone (4a) Pro आज भारत में होंगे लॉन्च, जानें कितनी होगी कीमत

Noting Phone (4a) और Phone (4a) Pro की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। नथिंग के ये दोनों मिड बजट फोन आज यानी 5 मार्च को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में एंट्री मारने वाले हैं।

Nothing Phone 4a, Nothing Phone 4a Pro- India TV Hindi
Image Source : NOTHING INDIA नथिंग फोन 4a सीरीज

Nothing Phone (4a), Phone (4a) Pro भारत समेत ग्लोबल मार्केट में आज यानी 5 मार्च को दस्तक देने वाले हैं। नथिंग के ये दोनों मिड बजट फोन पिछले साल लॉन्च हुए Phone (3a), Phone (3a) Pro के अपग्रेड होंगे। कंपनी ने फोन के कई फीचर्स आधिकारिक तौर पर रिवील कर दिए हैं। इसके अलावा नई सीरीज के फोन का डिजाइन भी ऑफिशियली कंफर्म हो गया है। नथिंग के इन दोनों फोन की कीमत भी पिछले दिनों लीक हुई है।

Nothing Phone (4a), Phone (4a) Pro कब होंगे लॉन्च?

नथिंग के ये दोनों मिड बजट फोन 5 मार्च को भारतीय समय के अनुसार शाम 4 बजे ग्लोबली लॉन्च होंगे। इन दोनों फोन का लॉन्च इवेंट कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और Flipkart पर देखा जा सकता है। ये दोनों फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किए जा चुके हैं।

Nothing Phone (4a), Phone (4a) Pro की कितनी होगी कीमत?

नथिंग के ये दोनों फोन 30,000 रुपये से 40,000 रुपये की प्राइस रेंज में आ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, Nothing Phone (4a) को 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इसका प्रो मॉडल 36,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आ सकता है। कंपनी पिछले साल लॉन्च हुए Phone (3a) की तरह ही इस नई सीरीज को भी मिड प्राइस रेंज में लॉन्च करने वाली है।

Nothing Phone (4a), Phone (4a) Pro के क्या होंगे फीचर्स?

हाल ही में टिप्स्टर Debayan Roy ने X पर इसके फीचर्स के बारे में जानकारी दी है। Nothing Phone (4a) में 1.5K रेजलूशन वाला OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह फोन Qualcmm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आएगा। साथ ही, इसमें 5,400mAh की बैटरी और 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है।

इसके अलावा फोन में IP65 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट प्रोटेक्शन मिल सकता है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 50MP का टेलीफोटो और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन में डेडिकेटेड एसेंसियल की मिलेगा, जो iPhone के एक्शन बटन की तरह काम करेगा।

Nothing Phone (4a) के फीचर्स भी इसके स्टैंडर्ड मॉडल की तरह ही होंगे। कैमरा, बैटरी समेत कुछ फीचर्स में अपग्रेड मिल सकता है। यह फोन पिछले साल आए Nothing Phone (3a) Pro की तरह बेहतर बैटरी के साथ आ सकता है। साथ ही, इसके हार्डवेयर में भी अपग्रेड्स देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - Apple ने लॉन्च किया सबसे सस्ता MacBook, आईफोन से भी कम है कीमत